शहर

किशनगंज में धू-धूकर जलने लगी बस; 35 यात्रियों ने ऐसे बचाई जान; Video देख सहम जाएंगे

बिहार के किशनगंज में यात्री बस में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान बस में करीब 35 लोग सवार थे।

Image

किशनगंज में बस में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

किशनगंज: शहर के नजदीक एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक, समीर ट्रैवल की बस सिलीगुड़ी से पूर्णिया जा रही थी, जिसमें करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान उसमें आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह बस में बैठे यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा के निकट की है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सारा सामान जलकर राख

यात्रियों ने बताया की बस में अचानक धुआं निकलता हुआ देखा गया। थोड़ी देर में देखते ही देखते आग ने पूरे बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद चालक, कंडक्टर सहित अन्य सदस्य बस को छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस दौरान लंबा जाम लग गया। यात्रियों ने बताया की उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article