शहर

Jharkhand News: पिता ने ही बेटी को उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand News: झारखंड के पलामू में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद मृतक के शव को दफनाने के लिए भाई और ग्रामीणों की सहायता ली। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

पलामू हत्याकांड

Photo : iStock

Jharkhand News: झारखंड में हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पलामू से सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि नाबालिग की हत्या करने के बाद उसके पिता ने भाई और ग्रामीणों की सहायता से शव को दफना दिया था, ताकि हत्या के बारे में किसी को पता न लगे। पुलिस ने बताया कि 8 मार्च को मृतक का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पिता और भाई समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पिता ने उतारा बेटी को मौत के घाट

पुलिस ने मृतक की पहचान पम्मी कुमारी के रूप में की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रेश्मा रमेसन ने बताया कि युवती का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। एक दिन बेटी के घर पर ना होने से वह गुस्से में आ गया। बेटी के घर लौटने के बाद दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पिता ने उसे बुरी तरह पीटा और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आगे बताया कि इस दौरान पिता नशे की हालत में था। हत्या के बाद मृतक के भाई और ग्रामीणों की सहायता से पिता ने शव को दफनाया।

पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को जांच के दौरान एक कुल्हाड़ी, खून से सना हुआ ब्लाउज और मोजा भी मिली है। पिता के साथ मृतक को दफनाने वाले भाई और अन्य ग्रामीणों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिता के साथ पुलिस ने 6 लोगों को न्यायिक हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि जांच के बाद आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!