फरीदाबाद

Faridabad: कारोबारी की हथौड़े से वार कर खौफनाक हत्‍या, शव देख सिहर गए लोग, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 08:27 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के रामनगर में एक कारोबारी पर हथौड़े से वार कर खौफनाक हत्‍या कर दी गई। घटना के समय 68 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी अपनी दुकान में सो रहे थे। घटना स्‍थल से पुलिस ने खून लगा हथौड़ा और शराब की कुछ बोतले बरामद की है। हत्‍यारों की संख्‍या दो से ज्‍यादा होने का अनुमान है।

Image

बुजुर्ग की हथौड़े से हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग कारोबारी को शराब पिलाकर हत्‍या का अनुमान
  • घटनास्‍थल से मिला हथौड़ा और शराब की बोतल
  • मृतक कारोबारी करते थे पुरानी गाड़ी के स्‍क्रैप का काम


Faridabad: फरीदाबाद के रामनगर क्षेत्र में एक कारोबारी की खौफनाक हत्‍या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हथौड़े से ताबड़तोड़ कई वार कर 68 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी की उसके दुकान के अंदर ही हत्या कर दी। इस घटना को देर रात अंजाम दिया गया, आज सुबह क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने ऐसी दरिंदगी दिखाई थी कि शव को देखने वाले सिहर गए। पुलिस ने शव के पास से वारदात में उपयोग किया गया खून लगा हथौड़ा और शराब की कुछ बोतले बरामद की है। कुछ बोतलों में शराब मौजूद है।

ऐसे में पुलिस यह मान कर चल रही है कि, यह हत्‍या कारोबारी के परिचित लोगों ने ही की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, हत्‍या के इरादे से आए आरोपियों ने पहले मृतक कारोबारी को शराब पिलाई और उसके नशे में आते ही हथौड़े से हमला बोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। हत्‍या के इस मामले की जांच के लिए थाना पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी जुटी हैं।

रात में खाना खाकर बुजुर्ग गए थे सोन

सेक्टर 8 थाना एसएचओ नवीन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कारोबारी मोहन सिंह पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप का काम करते थे। रविवार रात को वह अपनी दुकान में ही सोये थे। सुबह जब मृतक के परिजन दुकान पर पहुंचे तो हत्‍या की जानकारी मिली। मृतक के भतीजे ने पुलिस को बताया कि देर रात घर पर खाना खाने के बाद वह दुकान पर जाकर सो गए थे। जब सुबह दुकान खोली गई, तो उनका शव मिला। शव के पास हथौड़ा और शराब की बोतलों के अलावा तीन गिलास भी मिला है। इसलिए पुलिस अनुमान लगा रही है कि, हत्‍यारों की संख्‍या दो या दो से अधिक थी। यहां मिले सभी समान को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने लैब भेज दिया गया है। एसएचओ नवीन ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस इस मामले की पारिवारिक और बाहरी दोनों गतिविधि पर नजर रख जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article