फरीदाबाद

Thug Arrested in Faridabad: ऑनलाइन सामान डिलीवरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दबोचा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 09:21 PM IST

Online Fraudster Arrested: ऑनलाइन ठगी को अंजाम देकर एक शातिर फरीदाबाद में छिपा था। आखिरकार हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स पर डेढ़ लाख रुपए से अधिक की ठगी का आरोप है। आरोपी ने किचन का सामान बेचने के नाम पर रुपए लिए थे और सामान की डिलीवरी नहीं दी थी। इसके पीड़ित ने हल्द्वानी कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Image

ऑनलाइन ठगी के मामले में शख्स गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी ने कोतवाली में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
  • आरोपी पर 1 लाख 62 हजार रुपए की ठगी का आरोप
  • बार-बार ठिकाना बदल रहा था आरोपी सोनू भाई शर्मा


Faridabad News: साइबर शातिर अब व्यापारियों को अपना निशाना बनाने लगे हैं। व्यापारियों को उनके व्यापार से जुड़े सामान की डिलीवरी देने के नाम पर ऑर्डर लेते हैं। फिर ऑनलाइन अपने खाते में मोटी रकम ट्रांसफर करवा ले रहे हैं। ऐसे ही एक साइबर ठग को हल्द्वानी पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। किचन के सामान की ऑनलाइन डिलीवरी के नाम पर शातिर ने 1 लाख 61 हजार 703 रुपए की ठगी की है। पुलिस का कहना है कि उत्तराख्ंड के नैनीताल जिला अंतर्गत हल्द्वानी में घरेलू सामानों के थोक विक्रेता ऋषभ पाठक से यह ठगी की गई है। पीड़ित ऋषभ ने हल्द्वानी कोतवाली में अपनी रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पीड़ित व्यापारी का कहना है कि वह घरेलू किचन के सामान की खरीद के लिए गुजरात के भरूच जिला अंतर्गत अंकलेश्वर क्षेत्र में जीआईडीसी वल्ल की पुरानी जीआईडीसी कॉलोनी दुकान नंबर 14 नित्या इंटरप्राइजेज के मालिक सोनू भाई शर्मा से बात की थी। उन्होंने सामान की खरीद के लिए सोनू के खाते में 2 लाख 11 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे। जबकि उन्हें सिर्फ 49 हजार 297 रुपए का ही सामान डिलीवर किया गया।

फरीदाबाद के सेक्टर 28 में छिपा था शातिर

पुलिस का कहना है कि आरोपी सोनू भाई शर्मा लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। इस वजह से उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो रही थी। फिर पुलिस को सोनू के फरीदाबाद स्थित सेक्टर 28 में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर हल्द्वानी पुलिस टीम ने उक्त जगह छापेमारी की और उसे दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई व्यापारियों से इस तरह की ठगी को अंजाम दिया है। इस वजह से वह अपने ठिकाने बदलता रहता है।

पुलिस खंगाल रही आरोपी की पूरी हिस्ट्री

हल्द्वानी पुलिस अब आरोपी सोनू भाई शर्मा की पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है। पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है की उसने अब तक किस-किस व्यापारी से कितनी-कितनी रकम की ठगी की है। अधिकारी का कहना है कि ठग की गिरफ्तारी के बाद अन्य पीड़ितों के भी सामने आने की उम्मीद है। वहीं, आरोपी का साथ देने वाले लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए सोनू से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article