शहर

पीरागढ़ी में 3 की हत्या से पहले भी ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका है

दिल्ली के पीरागढ़ी में कार से तीन शव मिलने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड बी सामने आए हैं। उस पर फिरोजाबाद और धौलपुर में भी हत्या के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, वह पैसे दोगुने करने का झांसा देकर जहरीले लड्डू खिलाता था।

Image

पीरागढ़ी हत्याकांड के आरोपी के पुराने कांड भी आए सामने

दिल्ली के पीरागढ़ इलाके में कार के अंदर मिली तीन लाशों के मामले में जिस ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है, उसके पुराने कारनामे भी सामने आए हैं। इस ढोंगी बाबा पर पीरागढ़ी में तीन लोगों की हत्या से पहले उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में 2 और राजस्थान के धौलपुर में भी 1 हत्या का मामला दर्ज है। फिरोजाबाद में भी इस ढोंगी बाबा ने लड्डू खिलाकर दो लोगों को मौत के घाट उतारा था। साल 2025 में सामने आए फिराजाबाद के मामले में पहले से ही हत्या का मुकदमा दर्ज है। उस समय कमरूद्दीन को गिरफ्तार करके जेब भी बेजा गया था। धौलपुर हत्या मामले में भी कमरूद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज है।

क्या है दिल्ली का पीरागढ़ी मामला

रविवार 8 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस को पीसीआर पर एक कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि पीरागढ़ क्षेत्र में एक कार में तीन लोगों की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, जहां दो पुरुष और एक महिला मृत अवस्था में मिले। शुरुआती जांच में किसी जहरीले पदार्थ की आशंका जताई गई।

जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जो पुलिस को लोनी इलाके के एक कथित बाबा तक ले गया। जांच में खुलासा हुआ कि यह बाबा पैसों को दोगुना, यहां तक कि '2 लाख को करोड़ों में बदलने' का दावा करता था। लालच और चमत्कार के झांसे में लोग अक्सर उसके पास आते थे।

ढोंगी के चमत्कारों से प्रभावित हुई थी मृतक लक्ष्मी

कार में मृत पायी गई महिला लक्ष्मी पिछले 3-4 महीनों से बाबा के संपर्क में थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति को ठीक कराने के लिए इस ढोंगी बाबा के पास गई थी, जहां बाबा ने शॉल से पैसे निकालकर कथित तौर पर चमत्कार दिखाया। इसी विश्वास में ये तीनों लोग दो लाख रुपये लेकर बाबा के पास पहुंचे थे।

2014 में कमरुद्दीन के खिलाफ पहला मामला

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन बाबा कार में बैठा, उन्हें कुछ मिलाकर दिया और बहाना बनाकर उतर गया। बाद में तीनों की मौत हो गई। मृतकों के पास दो लाख रुपये भी मिले हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया, आरोपी के खिलाफ पहले भी ऐसे कई मामले दर्ज हैं; 2014 में उस पर पहला मुकदमा हुआ था। सबूतों के अभाव में वह कई बार बचकर निकल गया, लेकिन इस बार हत्या के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

सीसीटीवी फुटेज से खुली पोल

पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसे 8 फरवरी का बताया जा रहा है। इसमें ढोंगी तांत्रिक कमरुद्दीन के हाथ में हरे रंग की एक थैली नजर आ रही है। इस थैली के बारे में पुलिस का कहना है कि इसमें जहरीले लड्डू थे, जिन्हें खिलाकर ही उसने रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को मौत के घाट उतारा। यह वीडियो कमरुद्दीन के घर के पास लोनी इलाके का ही है। यहां से कुछ ही दूरी पर वह तीनों के साथ उनकी कार में बैठा और सभी पीरागढ़ी गे। यहां कमरूद्दीन तीनों को जहर देकर कार से उतरा और फरार हो गया।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article