अयोध्या: रामनगरी में अब 84 कोशी परिक्रमा मार्ग पर पूरी तरह शराब की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही रामनगरी में परिक्रमा मार्ग को मदिरा मुक्त घोषित किया जा सकता है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि श्रीराम नगर में 84 कोस की परिधि में शराब की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाएगा। यहां से सभी शराब की दुकानें हटाई जाएंगी।
मांस मदिरा पर प्रतिबंध
हालांकि, राम मंदिर क्षेत्र में पहले से ही मांस मदिरा पर प्रतिबंध है। अब 84 कोशी परिक्रमा मार्ग पर भी बैन होगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बीच ये बड़ा ऐलान राम भक्तों के लिए सुखद एहसास है।
