शहर

Dwarka Expressway: दिल्ली को गडकरी का तोहफा, जल्द खुलेगा द्वारका एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुड़गांव में तैयार हो चुके द्वारका एक्सप्रेसवे को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। गडकरी ने (NHAI) के अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि जल्द दौरा कर एक्सप्रेसवे के गुड़गांव सेक्शन को यातायात के लिए खोल दिया जाए।

Image

द्वारका एक्सप्रेसवे

Photo : Twitter

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को जल्द ही द्वारका एक्सप्रेसवे का तोहफा मिलने जा रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुड़गांव में तैयार हो चुके द्वारका एक्सप्रेसवे को खोलने के निर्देश जारी किए हैं। गडकरी ने (NHAI) के अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि जल्द दौरा कर एक्सप्रेसवे के गुड़गांव सेक्शन को यातायात के लिए खोल दिया जाए। राज्य के मंत्रियों और गुड़गांव के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक्सप्रेसवे के गुड़गांव हिस्सा पूरा हो गया और अब इसे यातायात के लिए खोला जा सकता है। इससे यहां को लोगों को राहत मिलेगी।

जल्दी पूरा होगा निर्माण कार्य

रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रोजेक्ट में रही देरी जल्द से जल्दी पूरा करने की बात कही गई है। गुड़गांव में यह दिल्ली जयपुर हाइवे पर खेड़की दौला टोल प्लाजा के समीप से चौमा तक है। इस हिस्से में फिनिशिंग का काम पूरा कर लिया गया है। एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से में 85 फीसदी निर्माण हुआ है। बाकी निर्माण कार्य को भी जून माह तक पूरा कर लेने की उम्मीद जताई जा रही है।

नितिन गडकरी से केंद्रीय मंत्री की मुलाकात

वहीं जिला प्रशासन की ओर से एक्सप्रेसवे को जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए बात की गई है। स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत सिंह ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर हरियाणा के हिस्से को शुरू करने की बात रखी है। आपको बता दें कि रेवाड़ी में एम्स हॉस्पिटल और द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री से समय की मांग की गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article