शहर

देहरादून में कुदरत का कहर, प्रेमनगर-सुद्धोवाला को जोड़ने वाला ब्रिज टूटा, देखें वीडियो

Dehradun News: उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हर तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। प्रदेश की राजधानी में प्रेमनगर को सुद्धोवाला से जोड़ने वाला पुल तेज बहाव के कारण टूट गया।

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कुदरत का कहर बरस रहा है। देहरादून में लगातार हो रही बारिश ने हर तरफ तबाही मचा दी है। जिले के प्रेमनगर और सुद्धोवाला को जोड़ने वाला ब्रिज बाढ़ के पानी के कारण ढह गया। लेकिन इस बीच चौंका देने वाली बात यह रही कि जब पुल टूट रहा था तब भी वाहनों का ब्रिज पर से गुजरना बंद नहीं हुआ। पुल के दूसरे तरफ खड़े लोग वाहनों को पुल पर से गुजरने से मना करते हुए दिखाई दिए। वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा और दो पहिया वाहन चालक लोगों की बात को नजरअंदाज करते हुए पुल से गुजर रहे। देखते ही देखते पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल के टूटने से आवाजाही ठप हो गई है।

बादल फटने से देहरादून में तबाही

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल फटने से भारी तबाही देखने को मिली है। इस दौरान पूरे जिले में स्थिति खराब नजर आ रही है। बता दें कि देहरादून प्रदेश के सबसे सेफ जोन माना जाता है। ऐसे में जाते हुए मानसून ने देहरादून में तबाही मचा दी। इस आपदा के कारण कारलीगाढ़ नदी में बाढ़ आ गई, जिससे कई दुकानों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने राहत कार्य में तेजी के निर्देश दिए।

सीएम ने दिए राहत कार्य में तेजी के निर्देश

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।"

Abhishek Sinha
अभिषेक सिन्हाauthor

पत्रकारिता में 23वर्षों का अनुभव पिछले 19 वर्षों से उत्तराखंड की छोटी से लेकर बड़ी ख़बरों को करने में अहम योगदान एवं सबसे आगे, दिल्ली एनसीआर में जैन टीवी और BAG फिल्म्स के साथ उत्तराखण्ड में आजतक टीवी9,live india, और समाचार प्लस के लिए इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म के तहत कई बड़ी ख़बरों को जनता के सामने बड़ी निर्भीकतापूर्वक और ईमानदारी के साथ पेश किया और कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अहम भूमिका के साथ जन सरोकार की ख़बरों में प्रमुखता से सबसे आगे और सटीक जानकारी के साथ ख़बरों को जनता के सामने परोसने का जस्बा और हिम्मत भरा लंबा सफ़र.

और पढ़ें
End of Article