शहर

Diwali 2023: दीपावली पर इस समय करें लक्ष्मी माता की पूजा, जानिए आपके शहर में कब है शुभ मुहूर्त

Diwali Lakshmi Puja Shubh Muhurat 2023: आज दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी पूजा का रिवाज है। इस दिन आपके शहर में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है, आइए जानते हैं।

Image

आपके शहर में दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त

Diwali Lakshmi Puja Shubh Muhurat 2023: दीपावली का त्योहार आज सभी धूमधाम से मनाएंगे। दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या पर पड़ता है। इस दिन घरों में दिये जलाने का बहुत महत्व होता है। इस बार की दिवाली बहुत शुभ मानी जा रही है, क्योंकि इस दिवाली पर 5 तरह के राजयोग बन रहे है जो इस त्योहार को और स्पेशल बना रहे हैं। दीपावली पर शाम को लक्ष्मी माता की पूजा की जाती है। लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है, प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होकर ढ़ाई घंटे के करीब रहता है। आपके शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है आइए जानते हैं।

आपके शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: 17:39 से 19:35

नोएडा: 17:39 से 19:34

गुरुग्राम: 17:40 से 19:36

ग्रेटर नोएडा: 17:38 से 19:34

लखनऊ: 17:28 से 19:24

कानपुर: 17:31 से 19:27

प्रयागराज: 17:26 से 19:23

बनारस: 17:22 से 19:19

आगरा: 17:39 से 19:35

मेरठ: 17:37 से 19:32

अयोध्या: 17:23 से 19:19

भोपाल: 17:48 से 19:46

जबलपुर: 17:38 से 19:36

इंदौर: 17:55 से 19:53

उज्जैन: 17:54 से 19:52

पटना: 17:13 से 19:10

रांची: 17:16 से 19:14

जयपुर: 17:48 से 19:44

जोधपुर: 18:00 से 19:57

बीकानेर: 17:56 से 19:52

मुंबई: 18:12 से 20:12

पुणे: 18:09 से 20:09

अहमदाबाद: 18:07 से 20:06

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!