शहर

Mandsaur: माता मंदिर दर्शन करने आए भक्त को आया हार्ट अटैक, पुलिसकर्मियों ने यूं बचाई जान

मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित दूधाखेड़ी माताजी मंदिर पर माता के दर्शन को आए भक्त को हार्ट अटैक आ गया। हालांकि, वहां मौजूद एमपी पुलिस के जवानों ने सीपीआर (CPR) देकर उसकी जान बचा ली।

Image

माता के मंदिर में भक्त को आया अटैक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मंदसौर: जिले के प्रसिद्ध दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में दर्शन करने आए दर्शनार्थी श्याम सोनी को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान माता मंदिर की पुलिस सहायता केंद्र पर तैनात कर्मचारी ने तत्काल प्राथमिक सहायता सीपीआर देकर आगामी उपचार के लिए वाहन का प्रबंध करवाकर नजदीकी राजस्थान के भवानीमंडी रेफर करवाने में सहायता की।

दरअसल, नवरात्रि के चलते प्रसिद्ध दूधाखेड़ी माताजी मेले भानपुरा मे माताजी मंदिर में दर्शन करने आए दर्शनार्थी श्याम सोनी को हार्ट अटैक आ गया। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीओपी राजाराम धाकड़ की उपस्थिति में उपस्थित पुलिस कर्मचारी द्वारा श्याम सोनी निवासी भवानीमंडी को पुलिस द्वारा प्राथमिक सहायता CPR देकर तत्काल वाहन का प्रबंध करवाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मरीज की स्थिति ठीक है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article