शहर

मैन ऑफ द मैच में मिला देसी मुर्गा, खिलाड़ी असमंजस में सजाऊं या खाऊं

उत्तर प्रदेश के देवरिया में आयोजित हुए एक क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ी को ट्रॉफी या नकद इनाम की जगह देसी मुर्गी दी गई। अनोखा पुरस्कार देखकर खिलाड़ी और दर्शक हैरान रह गए। आयोजकों का कहना है कि खिलाड़ियों की दावत की मांग को यादगार बनाने के लिए यह इनाम दिया गया।

Image

मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार में मिला मुर्गा

इधर भारत और श्रीलंका में इन दिनों T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है। इस वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए दुनियाभर की टीमें पहुंची हुई हैं। 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच का हर किसी को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इस बीच हमारे ही देश में क्रिकेट का एक ऐसा मैच भी हुआ, जिसमें मैन ऑफ द मैच के तौर पर खिलाड़ी को मुर्गा दे दिया गया। शायद खिलाड़ी भी सोच रहा होगा कि इस मैन ऑफ द मैच पुरस्कार को घर में सजाऊं या शाम को दावत का इंतजाम करूं।

मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया का है। यहां एक क्रिकेट प्रतियोगिता में यहां विजेता टीम के खिलाड़ियों को जो पुरस्कार मिला, उसे देखकर हर किसी को मजा आ गया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों ने विजेता टीम के एक खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। मैन ऑफ द मैच बने खिलाड़ी को कोई शील्ड, ट्रॉफी या नगद ईनाम नहीं दिया गया, बल्कि एक देसी मुर्गी पकड़ा दी गई।

मैन ऑफ मैच के रूप में ऐसा पुरस्कार देखकर वहां मौजूद खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक हर कोई हैरान रह गया। पुरस्कार देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पाया। मैन ऑफ द मैच के साथ ही उसकी विजेता टीम भी ऐसा पुरस्कार पाकर खूब प्रसन्न दिखी। शायद उस समय वह सोच रहे होंगे कि चलो अच्छी दावत का इंतजाम हो गया। इस अनोखे पुरस्कार की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। यह मैन ऑफ द मैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल देवरिया के पथरदेवा कस्बे के जनता उच्चतर माध्यमिक वि्यालय ग्राउंड में महुआरी प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया था। लगभग एक हफ्ते तक चली इस लीग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शक भी खूब जुटे। मैच खत्म होने पर समारोह आयोजित किया गया और विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए गए।

ये ऐसा मैन ऑफ द मैच है जो आज तक सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव तक किसी को नहीं मिला होगा। जब लोगों ने यह पुरस्कार देखा तो आयोजकों से इस इनाम के बारे में पूछा। प्रतियोगिता के योजक प्रद्युमन पांडेय का कहना है कि खिलाड़ी हमेशा मुझसे दावत मांगते थे। ऐसे में पुरस्कार के रूप में मैंने उन्हें शील्ड ट्रॉफी की जगह मुर्गा देना सही समझ। ताक उनकी मांग भी पूरी हो जाए और पुरस्कार भी यादगार बन जाए।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article