शहर

Delhi-NCR Weather: आज से शीतलहर की चपेट में दिल्ली! अगले 4 दिन तक खूब सताएगी ठंड; पढ़ें IMD का अलर्ट

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-January-2026 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कड़ाके की ठंड और सर्द हवाएं लोगों को सता रही हैं। आज से अगले 4 दिनों तक कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी बनी रह सकती है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा:

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-January-2026: दिल्ली-एनसीआर में ठंड, कोहरे और प्रदूषण का प्रकोप जारी है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में भी रात जैसी ठंड सता रही है। मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी तक दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात रहने की संभावना है। साथ ही आज घने कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। रविवार को 5 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली में पालम रहा सबसे ठंडा

दिल्ली में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड का असर रहा। दिन में धूप का असर न के बराबर रहा। जिससे सर्दी का प्रकोप दिन में भी जारी रहा। ठंडी हवाओं के चलते लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान सबसे ठंडा इलाका आयानगर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा पालम में अधिकतम पारा 15.8 डिग्री, लोधी रोड पर 17.6 डिग्री और रिज में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे से विजिबिलिटी में गिरावट

शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी में गिरावट दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, सफदरजंग में करीब नौ बजे दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई, जो बाद में बढ़कर 1,200 मीटर हो गई। आज सुबह भी कई इलाकों में मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे विजिबिलिटी में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से 7 जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में प्रदूषण का हाल

प्रदूषण की बात करें, तो नया साल आने के बाद भी दिल्ली का जहरीली हवा से राहत नहीं मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 7 बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 298 दर्ज किया गया, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इस दौरान कई इलाकों में एयर क्वालिटी बेहद खराब भी दर्ज की गई। शनिवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 267 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ। आने वाले दिनों में भी प्रदूषण के हालात और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article