शहर

Delhi Accident: दिल्ली में फिर दिखा रफ्तार का कहर; नशे में धुत कार चालक ने डिलीवरी बॉय को रौंदा, मौके पर मौत

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद बता रहे हैं कि आरोपी चालक के नशे में था। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Image

हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटर

Photo : Times Now Digital

Delhi Delivery Boy Accident: देश की राजधानी में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और जान ले ली है। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में एक डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एक नामी ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप के लिए काम करता था। चश्मदीदों का दावा है कि कार चालक नशे की हालत में था और बेहद तेज गति से कार चला रहा था।

देर रात हुआ खौफनाक हादसा

हादसा पश्चिमी दिल्ली के व्यस्त रहने वाले सुभाष नगर इलाके में हुआ। शुक्रवार की देर रात मृतक, जो डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था, अपने स्कूटर से ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार युवक काफी दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नशे में धुत था कार चालक?

मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था। चश्मदीदों ने बताया कि कार की रफ्तार सड़क की तय सीमा से कहीं अधिक थी। टक्कर के बाद स्कूटर उछलकर काफी दूर जा गिरा। हादसे में गाड़ी बुरी तरह टूट-फूट गई है, वहीं कार भी क्षतिग्रस्त है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है ताकि पुष्टि हो सके कि वह नशे में था या नहीं। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक और कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर रात के समय चलने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव (Drunk and Drive) के मामलों में मासूम लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article