शहर

कल का पावरकट (Power Cut 25 May 2026): कीर्ति नगर, मोती नगर, किरारी, बवाना, बादली और शालीमार बाग सहित इन इलाकों में घंटों तक नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 25 May, 2026: दिल्ली में सोमवार 25 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। इसमें बदली, बवाना, किरारी और शालीमार बाग सहित कई इलाके शामिल रहेंगे। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

कल दिल्ली के कई इलाकों में बिजली की कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 25 May, 2026: उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के तमाम इलाकों की तरह राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने और फॉल्ट की कई घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इन सब वजहों से बिजली कटती है, जिससे दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी Tata Power DDL ने कल यानी सोमवार 25 मई को दिल्ली के कई इलाकों के लिए बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।

टाटा पावर-डीडीएल (Tata Power DDL) ने रखरखाव, परियोजना कार्य, नए कनेक्शन और खराब बिजली उपकरणों के सुधार कार्यों के कारण राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है।

बादली में दो घंटे का शटडाउन

कंपनी ने बकायदा शेड्यूल जारी किया है, जिसके अनुसार बदली क्षेत्र के जैन कॉलोनी के कुछ हिस्सों में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली नहीं आएगी। यहां परियोजना कार्य के चलते दो घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है।

यहां दोपहर 2 से 4 बजे तक पावर कट

उधर बवाना क्षेत्र के दरियापुर कृषि क्षेत्र के कुछ हिस्सों में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। यह कार्य खराब विद्युत परिसंपत्तियों के सुधार के लिए किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इसी दौरान गर्मी का सबसे प्रचंड रूप भी सहने को मजबूर होना पड़ता है।

किरारी में दो घंटे नहीं आएगी बिजली

किरारी इलाके के सुखबीर नगर और राजीव नगर के कुछ हिस्सों में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां नए कनेक्शन से संबंधित कार्य और तकनीकी सुधार किए जाएंगे। दोनों क्षेत्रों में लगभग दो घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है।

कीर्ति नगर में 4 घंटे का पावर कट

मोती नगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रभावित औद्योगिक क्षेत्र रहेगा। 70बी रामा रोड के कुछ हिस्सों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक तथा सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अतिरिक्त बिजली कटौती की जाएगी। इसके अलावा कीर्ति नगर स्थित डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया के ब्लॉक 25, 26, 27, 28, 29 और 30 में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चार घंटे की बिजली कटौती होगी।

DiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
TATA POWER - DDLBADLI516PROJECT WORK25.05.26 08:0025.05.26 10:00PART OF JAIN COLONY2
TATA POWER - DDLBAWANA512FAULTY ASSET RECTIFICATION25.05.26 14:0025.05.26 16:00PART OF DARYAPUR AGRICULUTRE AREA2
TATA POWER - DDLKESAHAVPURAM502FAULTY ASSET RECTIFICATION25.05.26 09:0025.05.26 10:00PART OF WEAVERS COLONY1
TATA POWER - DDLKIRARI513PSD ON NEW CONNECTION25.05.26 08:3025.05.26 10:30PART OF SUKHBIR NAGAR2
TATA POWER - DDLKIRARI513FAULTY ASSET RECTIFICATION25.05.26 08:3025.05.26 10:30PART OF RAJEEV NAGAR2
TATA POWER - DDLMOTI NAGAR1301FAULTY ASSET RECTIFICATION25.05.26 07:0025.05.26 09:00PART OF 70B RAMA ROAD2
TATA POWER - DDLMOTI NAGAR1301SAFETY PURPOSE25.05.26 08:3025.05.26 09:30PART OF 70B RAMA ROAD1
TATA POWER - DDLMOTI NAGAR1301FAULTY ASSET RECTIFICATION25.05.26 07:0025.05.26 11:00PART OF 25,26,27,28,29,30 DLF KIRTINAGAR INDUSTRIAL AREA4
TATA POWER - DDLSHALIMARBAGH532FAULTY ASSET RECTIFICATION25.05.26 07:0025.05.26 11:00PART OF BABA COLONY4

शालीमार बाग में 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली

शालीमार बाग स्थित बाबा कॉलोनी के कुछ हिस्सों में सोमवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां भी तकनीकी सुधार और उपकरणों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

बिजली कटौती के लिए आपकी तैयारी

बिजली कंपनी ने कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप प्रभावित कटौती क्षेत्र में रहते हैं तो जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। चूंकि, दिल्ली में इन दिनों तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, इसलिए बिजली कटौती के दौरान लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article