शहर

कल का पावरकट (Power Cut 23 May 2026): जंगपुरा, RK पुरम, बक्करवाल, संगम विहार, शाहबाद, रोहिणी सहित इन इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 23 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप दिख रहा है। इस बीच शनिवार 23 मई को राजधानी के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली कटौती होगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में शनिवार को इन इलाकों में कई घंटे तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 23 May, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं। भीषण गर्मी के चलते दिन में तो बाहर निकलना मुश्किल है, लेकिन रात को भी तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में दिल्ली के कई इलाकों में कभी ट्रांसफार्मर में आग लगने की वजह से तो कभी तार टूटने या आग लगने के कारण बिजली कट जाती है। बिजली कटने पर बिना कूलर-पंखे के सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दिल्ली की दोनों बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने कल यानी शनिवार 23 मई को बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं किन इलाकों में शनिवार को पावरकट रहेगा।

शनिवार का दिन यानी छुट्टी होने के कारण आप घर पर रहेंगे। ऐसे में बिजली कटौती से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। बिजली वितरण कंपनियों ने रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और नए कनेक्शन से जुड़े कार्यों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी है।

बिजली की डिमांड नए रिकॉर्ड स्तर पर

राजधानी दिल्ली में इन दिनों तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में पंखे, कूलर और एयर कंडीशनर पर लोगों की निर्भरता बढ़ गई है। यही कारण है कि दिल्ली में बिजली की डिमांड लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी बीच निर्धारित बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

BSES की तरफ से यहां होगी बिजली कटौती

BSES क्षेत्र के अंतर्गत जंगपुरा एक्सटेंशन, कोटला मुबारकपुर, लाल कुआं, रामकृष्ण पुरम सेक्टर-4, विश्वकर्मा कॉलोनी, राजौरी गार्डन, नांगलोई एक्सटेंशन, बक्करवाला गांव, संगम विहार, सीतापुरी और मदनपुर खादर जैसे इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन क्षेत्रों में आरएमयू मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट और नई केबल बिछाने जैसे कार्य किए जाएंगे।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NIZAMUDDIN12:00-12:45RMU-MAINTENANCEJANGUPURA EXTENSION JANGPURA,
KHANPUR11:05-12:35LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK B CHUNGI NO 1 KOTLA MAHINGIRAN LAL KUAN,
R K PURAM11:00-15:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTSECTOR 4 RAMAKRISHNA PURAM,
KHANPUR11:00-12:30TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK C VISHWAKARMA COLONY PULPEHLADPUR,
JANAKPURI10:05-10:50RMU-MAINTENANCEBLOCK G RAJOURI GARDEN
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK G RAJOURI GARDEN,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A NANGLOI EXTENSION NANGLOI,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW U/G LT CABLE CONNECTIONBAKKARWALA VILLAGE BAKARWALA,
KHANPUR08:00-10:00RMU-MAINTENANCEBLOCK F 2 SANGAM VIHAR,
PALAM08:00-09:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK E SITAPURI PART 1 SITAPURI,
PALAM08:00-09:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK H SITAPURI PART 2 SITAPURI,
SARITA VIHAR07:00-08:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONMADANPUR KHADAR,

टाटा पावर के इन क्षेत्रों में होगा पावर कट

टाटा पावर डीडीएल क्षेत्र में भी कई इलाकों में शनिवार को निर्धारित शटडाउन रहेगा। शाहबाद दौलतपुर, रोहिणी सेक्टर-21, बुद्ध विहार फेज-2, मॉडल टाउन के एच ब्लॉक, निरंकारी मंडल क्षेत्र, इंडियन ऑयल परिसर और नरेला के विभिन्न सेक्टरों में कल बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए बाधित रहेगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI516WEEKLY OFF23.05.26 07:0023.05.26 11:00PART OF SHAHBAD DAULATPUR4
BAWANA521WEEKLY OFF23.05.26 11:0023.05.26 13:00PART OF C BLK SEC 32
BAWANA521WEEKLY OFF23.05.26 11:0023.05.26 13:00PART OF K BLK SEC 32
BAWANA521NEW CONNECTION23.05.26 08:1523.05.26 14:15PART OF H BLK SEC 56
BAWANA521NEW CONNECTION23.05.26 08:0023.05.26 14:00PART OF J BLK SEC 26
BAWANA521NEW CONNECTION23.05.26 08:0023.05.26 14:00PART OF E BLK SEC 26
BAWANA521NEW CONNECTION23.05.26 08:3023.05.26 14:30PART OF B BLK SEC 16
BAWANA521WEEKLY OFF23.05.26 08:3023.05.26 14:30PART OF H BLK SEC 56
BAWANA521WEEKLY OFF23.05.26 08:0023.05.26 14:00PART OF E BLK SEC 26
BAWANA521WEEKLY OFF23.05.26 08:3023.05.26 14:30PART OF B BLK SEC 16
MANGOLPURI519FAULTY ASSET RECTIFICATION23.05.26 08:3023.05.26 10:30PART OF SEC-21 ROHINI2
MANGOLPURI519FAULTY ASSET RECTIFICATION23.05.26 08:0023.05.26 10:00PART OF BUDH VIHAR PH-22
MODEL TOWN505FAULTY ASSET RECTIFICATION23.05.26 07:3023.05.26 10:30PART OF H3 TO H3/H4 BLOCK3
NARELA514WEEKLY OFF23.05.26 07:3023.05.26 11:30PART OF SEC-A NARELA4
NARELA514WEEKLY OFF23.05.26 07:0023.05.26 11:00PART OF SEC-F NARELA4
NARELA514WEEKLY OFF23.05.26 07:0023.05.26 09:00PART OF MAIN NARELA ROAD, SWATANTER NAGAR PART-B,C2
NARELA514WEEKLY OFF23.05.26 07:1523.05.26 11:15PART OF SEC-L NARELA4
NARELA514WEEKLY OFF23.05.26 07:1523.05.26 11:15PART OF SEC-B NARELA4
NARELA514WEEKLY OFF23.05.26 07:1523.05.26 11:15PART OF SEC-C NARELA4
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 12:0023.05.26 14:00PART OF J 3077 TO J 30962
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 07:3023.05.26 09:30PART OF J 2824 TO J 28462
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 11:3023.05.26 13:30PART OF J 3303 TO J 32422
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 10:0023.05.26 14:00PART OF A-35 TO A-684
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 13:0023.05.26 15:00PART OF F 1712 NARELA2
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 10:3023.05.26 12:30PART OF J 3142 NARELA2
NARELA522WEEKLY OFF23.05.26 10:3023.05.26 14:30PART OF A 36 TO A 644
SHALIMARBAGH532NEW CONNECTION23.05.26 07:0023.05.26 11:00PART OF NIRANKARI MANDAL & INDIAN OIL4

यहां 6 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में बवाना के सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3 और सेक्टर-5 शामिल हैं, जहां नए बिजली कनेक्शन और साप्ताहिक रखरखाव कार्यों के कारण 6 घंटे तक बिजली कटौती तय की गई है। इसके अलावा नरेला के सेक्टर-ए, बी, सी, एफ और एल सहित कई हिस्सों में 2 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है।

बिजली कटौती के दौरान क्या करें?

बिजली कंपनियों का कहना है कि यह शटडाउन जरूरी तकनीकी कार्यों को पूरा करने और भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे निर्धारित समय से पहले मोबाइल, इनवर्टर और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें। साथ ही पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए टंकियों में पर्याप्त पानी भी भरकर रख लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article