शहर

कल का पावरकट (Power Cut 15 May 2026): संगम विहार, साउथ एक्स, आरके पुरम, रोहिणी सहित इन 14 इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 15 May, 2026: दिल्ली में कल यानी शुक्रवार 15 मई को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। नांगलोई, हौज खास, वसंत विहार, बवाना, नरेला, रोहिणी सहित कई इलाके कटौती में शामल होंगे। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को कई घंटों तक बिजली नहीं रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 15 May, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार 15 मई 2026 को कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। भीषण गर्मी के बीच बिजली जाने से आपको परेशानी हो सकती है। बिजली नहीं होने के कारण पानी भरने में भी दिक्कत हो सकती है, इसलिए पहले से अपनी सभी तरह की तैयारी करके रख लें। कल दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने इसके लिए बकायदा शेड्यूल जारी किया है।

शुक्रवार की यह बिजली कटौती ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों के रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग, नए कनेक्शन और सुरक्षा संबंधी कार्यों के चलते की जा रही है। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बाधित बंद रहेगी।

नांगलोई में 3 घंटे तक की बिजली कटौती

दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में BSES की तरफ से सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 2:05 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। नांगलोई की ग्राम सभा कॉलोनी में सुबह 11:05 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक ट्रांसफार्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। हौज खास के TIFAC बिल्डिंग, पंचशील पार्क और गुलमोहर पार्क में RMU मेंटेनेंस व तकनीकी सुधार के कारण बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONGRAM SABHA COLONY,
HAUZ KHAS11:05-11:50RMU-MAINTENANCETIFAC BUILDING
KHANPUR11:05-12:35LT CIRCUIT-MAINTENANCEBLOCK C DEVLI SANGAM VIHAR,
NIZAMUDDIN11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBLOCK H SOUTH EXTENSION PART 1,
R K PURAM11:00-13:00RMU-MAINTENANCEINDIAN AIR LINES AND AIR INDIA ESTATE VASANT VIHAR,BASANT LOK VASANT VIHAR,CGHC COLONY VASANT VIHAR,
KHANPUR11:00-12:30LT ACB-LOW HEIGHTBLOCK B CHUNGI NO 1 KOTLA MAHINGIRAN LAL KUAN,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONMIRZAPUR MAHAVIR ENCLAVE,
HAUZ KHAS11:00-12:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK S PANCHSHILA PARK SOUTH PANCHSHILA PARK,
HAUZ KHAS10:05-12:05RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMBLOCK D GULMOHAR PARK,
NAJAFGARH10:05-12:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONSAMTA ENCLAVE QUTUB VIHAR,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEMITRAON VILLAGE NAJAFGARH,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEJANTA VIHAR HAIBUTPUR,BLOCK D BANGALI COLONY NAVEEN PALACE JHARODA KALAN,BLOCK A1 VINOBHA ENCLAVE CRPF COLONY JHARODA KALAN,HAIBUTPUR,BABA HARI DAS ENCLAVE JHARODA KALAN,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCESUREHRA VILLAGE,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEMITRAON
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK Z RAJOURI GARDEN EXTENSION RAJOURI GARDEN,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPOCKET G HARI NAGAR JANAK PURI,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCER.T.R.M. HOSPITAL
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGRATAN BAGH NANGLOI,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGTILANGPUR KOTLA,

संगम विहार, साउथ एक्स, आरके पुरम में पावर कट

इसी तरह खानपुर के देवली संगम विहार और लाल कुआं क्षेत्र, निजामुद्दीन के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1, आरके पुरम के वसंत विहार, बसंत लोक और CGHC कॉलोनी, पालम के मिर्जापुर महावीर एन्क्लेव तथा नजफगढ़ व जाफरपुर के कई गांवों और कॉलोनियों में भी निर्धारित समय के अनुसार पावर कट रहेगा।

यहां 4 घंटे तक की बिजली कटौती रहेगी

उत्तर और बाहरी दिल्ली में Tata Power DDL की तरफ से भी बड़े पैमाने पर शुक्रवार को मेंटेनेंस और प्रोजेक्ट वर्क किए जाएंगे। बादली के समयपुर में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक अलग-अलग स्लॉट में बिजली प्रभावित होगी। बवाना सेक्टर-2, पूठ गांव, केशवपुरम के शास्त्री नगर, किराड़ी के जय नगर, नरेला के नांगली पूना और रोहिणी के मंगोलपुर खुर्द, रिठाला गांव और विजय विहार फेज-1 में भी बिजली कटौती का शेड्यूल तय किया गया है।

DisttDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLINEW CONNECTION15.05.26 08:0015.05.26 10:00PART OF SAMAYPUR2
BADLINEW CONNECTION15.05.26 10:0015.05.26 12:00PART OF SAMAYPUR2
BADLIPROJECT WORK15.05.26 07:3015.05.26 08:30PART OF NEHRU ENCLAVE1
BAWANADT REPARING15.05.26 07:3015.05.26 09:30PART OF H BLK SEC-22
BAWANADT REPARING15.05.26 07:3015.05.26 09:30PART OF H BLK SEC-22
BAWANANEW CONNECTION15.05.26 10:0015.05.26 12:00PART OF POOTH VILLAGE2
BAWANAPSD FOR SAFETY PURPOSE15.05.26 07:3015.05.26 09:30PART OF J-BLOCK SEC-22
KESAHAVPURAMDT REPAIRING15.05.26 10:3015.05.26 12:30PART OF A & B BLK SHASTRI NAGAR2
KIRARIFAULTY ASSET RECTIFICATION15.05.26 08:3015.05.26 10:30PART OF JAIN NAGAR2
NARELAFAULTY ASSET RECTIFICATION15.05.26 09:0015.05.26 11:00PART OF NANGALI POONA2
NARELAPSD FOR SAFETY PURPOSE15.05.26 10:0015.05.26 12:00PART OF NANGALI POONA2
NARELAFAULTY ASSET RECTIFICATION15.05.26 07:3015.05.26 09:30PART OF D 1543 TO D 15622
ROHINIFAULTY ASSET RECTIFICATION15.05.26 07:2015.05.26 09:20PART OF MANGOLPUR KHURD2
ROHINIDT REPARING15.05.26 09:0015.05.26 13:00PART OF RITHALA VILLAGE AND VIJAY VIHAR PHASE-14

सबसे लंबी बिजली कटौती रोहिणी के रिठाला गांव और विजय विहार फेज-1 में होगी, जहां सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यानी करीब 4 घंटे बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। प्रचंड गर्मी के चलते बिजली न होने के कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील है कि वे मोबाइल, इन्वर्टर और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article