शहर

कल का पावरकट (Delhi Power Cut 10 May 2026): मुंडका, नांगलोई, जनकपुरी, पश्चिम विहार में रविवार को कई घंटे की बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 10 May, 2026: रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। इनमें नांगलोई, मुंडका, जनकपुरी सहित कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

Delhi Power Cut Schedule 10 May, 2026: दिल्ली में एक बार फिर प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है। गर्मी में बिजली कटौती भी एक आम समस्या है, जिसके चलते गर्मी का एहसास और ज्यादा होता है। कल यानी रविवार 10 मई 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती होगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव, ट्रांसफार्मर अपग्रेडेशन और नेटवर्क सुधार कार्यों के कारण की जा रही है। दिल्ली विद्युत वितरण कंपनियों (BSES और Tata Power DDL) के मुताबिक, भविष्य में बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पश्चिम विहार में तीन घंटे तक कटौती

नांगलोई क्षेत्र के पीरागढ़ी गांव और पश्चिम विहार में सुबह 11:05 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान ट्रांसफार्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा। इसी तरह नांगलोई के नरेश पार्क इलाके में भी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण बिजली बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONPira Garhi Village Paschim Vihar,
MUNDKA11:00-12:30LT ACB-LT MAINTENANCEMundka Industrial Area Mundka,
NANGLOI11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONNaresh Park Nangloi,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBlock A Nursigh Garden Khayala Vishnu Garden,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock G Rajouri Garden,

टैगोर गार्डन में दो घंटे का पावर कट

मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 11:00 बजे से 12:30 बजे तक LT ACB और मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती रहेगी। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों और स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। टैगोर गार्डन क्षेत्र के ब्लॉक A, नूरसिंह गार्डन, ख्याला और विष्णु गार्डन में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नई LTAB सर्किट बिछाने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

जनकपुरी और मंगोलपुरी में बिजली गुल

जनकपुरी के ब्लॉक G और राजौरी गार्डन क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य के चलते बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा मंगोलपुरी के C ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों में 10 मई को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क के तहत बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

DisttDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
MANGOLPURIPROJECT WORK10.05.26 09:0010.05.26 13:00PART OF C BLK MIA4

दिल्ली के लोगों अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और बिजली से जुड़े कार्यों को समय से पहले पूरा कर लें। यह अस्थायी कटौती बेहतर बिजली व्यवस्था और मजबूत नेटवर्क सिस्टम के लिए जरूरी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article