शहर

Delhi AQI Update: कोहरे और प्रदूषण की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI 300 के पार

Delhi AQI Update: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का कहर अभी भी जारी है। तापमान के गिरने के साथ यहां एक्यूआई बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर 300 के पार 347 दर्ज किया गया है।

Image

दिल्ली एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा (Photo- ANI)

Photo : ANI

Delhi AQI Update: कड़ाके की सर्दी और प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली का एक्यूआई एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। जैसे ही एक्यूआई कम होता है शहरवासियों की उम्मीद ताजी हवा को लेकर जागने लगती है। लेकिन कुछ ही घंटों में इन उम्मीदों पर पानी फेरते हुए शहर का एक्यूआई बढ़कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज दिल्ली का एक्यूआई सुबह 10 बजे 347 दर्ज किया गया है। शाम तक इसके और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली में लुढ़का तापमान बढ़ा प्रदूषण

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शहर का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ठंड की लहर और घना कोहरा राष्ट्रीय राजधानी को प्रभावित करता रहा, जबकि दूसरी तरह हवा की गुणवत्ता चिंता का विषय बनी हुई। शहर एयर क्वालिटी इंडेक्स बहुत खराब कैटेगरी में दर्ज किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक दिल्ली का कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 337 था, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में आता है। 10 बजे तक एक्यूआई 347 पर पहुंच गया है।

दिल्ली में किन स्थानों पर 300 के पार AQI

राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर AQI लेवल 300 से ऊपर दर्ज किया गया। नेहरू नगर में प्रदूषण का स्तर 358, जहांगीरपुरी में 357, आनंद विहार में 411 और आरके पुरम में 365 रहा। CPCB के सुबह 8 बजे तक के डेटा के अनुसार, पटपड़गंज में AQI 366, वीरपुर में 375, विवेक विहार में 366, सिरी फोर्ट में 342, रोहिणी में 397, ओखला फेज 2 में 296, चांदनी चौक में 380 और द्वारका सेक्टर 8 में 384 दर्ज किया गया।

आया नगर में तापमान 3 डिग्री से नीचे

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आयानगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार रात शहर के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति देखी गई, जिससे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री के करीब पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कई सालों में सबसे कम है। सफदरजंग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस था और आज रात इसके और गिरकर लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वहां अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article