शहर

Delhi News: दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, गाजियाबाद में फर्जी मेडिसिन फैक्ट्री का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद में चल रही नकली दवाओं की फैक्ट्री का खुलासा करते हुए नकली दवाओं की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनमें से एक फैक्ट्री का मालिक है।

Image

दिल्ली पुलिस ने फर्जी मेडिसिन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह अवैध फैक्ट्री गाजियाबाद के लोनी इलाके में संचालित की जा रही थी, जहां बड़े पैमाने पर स्किन से जुड़ी बीमारियों की नकली दवाएं बनाई जा रही थीं। जिनकी सप्लाई पूरे नॉर्थ इंडिया में की जा रही थी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

सदर बाजार में छापेमारी से आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सदर बाजार इलाके में छापेमारी की और नकली दवाओं की खेप बरामद की। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि गाजियाबाद के लोनी में नकली दवाओं की फैक्ट्री चलाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने लोनी में स्थित फैक्ट्री पर छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में फर्जी मेडिसिन और अन्य सामान बरामद किया गया।

त्वचा रोग से जुड़ी नकली दवाएं बरामद

गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक आरोपी नकली दवाओं की फैक्ट्री का मालिक बताया जा रहा है। पुलिस को फैक्ट्री से हजारों की तादाद में त्वचा रोगों से संबंधित नकली दवाएं बरामद हुई हैं, जो लोगों की स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती थीं। इन दवाओं को पूरे नॉर्थ इंडिया में सप्लाई किया जाता था। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है कि किन राज्यों में नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें