शहर

Delhi News: दिल्ली में अंतरराज्यीय हथियार नेटवर्क का पर्दाफाश, 11 पिस्टल के साथ एक आरोपी अरेस्ट

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 11 पिस्टल और 11 मैगजीन बरामद की गई हैं। जिन्हें दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों तक पहुंचाया जाना था।

delhi crime

अंतरराज्यीय अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का एक आरोपी अरेस्ट

Delhi Crime News: दिल्ली–एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (सदर्न रेंज) ने इस गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपी के कब्जे से .32 बोर की 11 सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 अतिरिक्त मैगजीन बरामद की गई हैं। आरोपी के पास से बरामद हुए हथियारों को दिल्ली और एनसीआर के अपराधियों को सप्लाई किया जाना था।

सराय काले खां से आरोपी अरेस्ट

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय मनपाल के तौर पर हुई है, जो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश से अवैध हथियारों की सप्लाई दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों तक की जा रही है। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 9 दिसंबर 2025 को दिल्ली पुलिस पुलिस की स्पेशल सेल ने सराय काले खां आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान हथियारों की डिलीवरी करने आए मनपाल को पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह मध्य प्रदेश के सेंधवा से एक पिस्टल 15 हजार रुपये में खरीदता था। जिसे वह दिल्ली-एनसीआर में 45 हजार रुपये में बेचता था। उसने कुबूल किया कि पिछले एक साल में वह 25 से अधिक पिस्टल सप्लाई कर चुका है। इस मामले में स्पेशल सेल थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों और हथियार सप्लायरों की तलाश में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
Pooja Kumari author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article