Delhi News: राजधानी में रंगदारी के लिए कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग को दिल्ली पुलिस से करारा झटका मिला है। पुलिस ने गैंग के सक्रिय शार्पशूटर सुमित पुनिया (25) और उसे हथियार सप्लाई करने वाले बदर इस्लाम (32) को गिरफ्तार कर लिया है। सुमित पुनिया हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला है, जिसे द्वारका इलाके से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ पकड़ा गया।
बचपन की दोस्ती और अपराध का रास्ता
पूछताछ में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया। सुमित और गैंगस्टर कपिल सांगवान महज अपराधी साथी नहीं, बल्कि बचपन के दोस्त थे। दोनों के बीच बचपन से ही जान-पहचान थी। इसी दोस्ती के चलते सुमित साल 2020-21 के दौरान गैंग में शामिल हुआ और जल्द ही गैंग का भरोसेमंद शार्पशूटर बन गया। 2020-21 के दौर में जब कपिल ने अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बनाई, तो सुमित ने वफादारी के नाम पर उसके लिए हथियार उठा लिए। सुमित पर पहले से ही दिल्ली और हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2021 के एक एनकाउंटर केस में स्पेशल सेल की गिरफ्त से फरार चल रहा था।
UP से जुड़ रहे थे तस्करी के तार
सुमित की निशानदेही पर पुलिस उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर रवाना हुई और वहां छापेमारी करके 32 वर्षीय बदर इस्लाम को दबोचा। बदर वह शख्स था जो लालच के चलते गैंग को अवैध हथियार सप्लाई करता था। उसके पास से भी एक और देसी पिस्टल बरामद हुई।बुलंदशहर में छापेमारी की और वहां से हथियारों के सप्लायर बदर इस्लाम को धर दबोचा। बदर के पास से भी एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बदर लालच में आकर गैंग को अवैध हथियार मुहैया कराता था। इन हथियारों का इस्तेमाल नंदू गैंग उन लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता था जो उनकी रंगदारी की मांगों का विरोध करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
