दिल्ली

स्कूल बनाने वाले AAP नेताओं पर जांच बैठाकर, हजारों झुग्गियां तोड़ने का पाप छिपा रही भाजपा- अनुराग ढांडा

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि जब भाजपा ने ईडी और सीबीआई को खुली छूट दे दी थी और इन एजेंसियों ने पिछले 10 साल में “आप” के किसी भी नेता के पास से एक रुपए भी बरामद नहीं कर पाई, तो फिर एसीबी जैसी एजेंसी क्या कर लेगी?

Image

आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर अनुराग ढांडा ने कहा कि दिल्ली में गरीबों की हजारों झुग्गियां तोड़ने का पाप छिपाने के लिए भाजपा सरकार सरकारी स्कूल बनाने वालों के खिलाफ फर्जी जांच करा रही है। उन्होंने कहा कि आज गरीब झुग्गीवाले चिंचित हैं कि भाजपा सरकार ने उनका घर तोड़ दिया या फिर तोड़ देगी। अब तक भाजपा ने कम से कम 10 हजार झुग्गियां तोड़कर करीब एक लाख लोगों को बेघर कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ नेताओं के पीछे ईडी, सीबीआई और अन्य एजेंसियां लगाने के बाद भी जब भाजपा कुछ नहीं कर पाई तो अब एसीबी लगा दी है। जब भाजपा ने ईडी और सीबीआई को खुली छूट दे दी थी और इन एजेंसियों ने पिछले 10 साल में “आप” के किसी भी नेता के पास से एक रुपए भी बरामद नहीं कर पाई, तो फिर एसीबी जैसी एजेंसी क्या कर लेगी? इसके बावजूद यह पूरा ड्रामा किया जा रहा है। दिल्ली के अंदर हजारों झुग्गियां तोड़ने के पाप को छिपाने के लिए स्कूल बनाने वालों के खिलाफ फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। इसके पीछे यही कहानी है, जो भाजपा इस वक्त ड्रामा कर रही है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि 1 जून को जंगपुरा के मद्रासी कैंप में 400 से 500 झुग्गियां तोड़ी गईं। 6 से 10 जून के बीच भूमिहीन कैंप में 1500 से 2000 झुग्गियां तोड़ दी गईं, 16 जून को वजीरपुर में 400 से 500 झुग्गियां, अशोक विहार के जेलरवाला बाग में 1500 से 2000 झुग्गियां और लोनी रोड पर 100 से 200 झुग्गियां तोड़ दी गईं। अनुमान के मुताबिक, भाजपा ने दिल्ली में अब तक करीब 10,000 झुग्गियां तोड़ दी हैं, जिससे 80 हजार से 1 लाख लोग बेघर हो गए हैं। आज यह गरीब लोग दिल्ली की सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हैं।

अनुराग ढांडा ने कहा कि पता चला है कि भाजपा के दफ्तर से एक लिस्ट लीक हुई है, जिसमें भाजपा ने यह योजना बनाई थी कि किस विधानसभा में कितनी झुग्गियां तोड़नी हैं। यह लिस्ट आजकल खूब वायरल हो रही है। इसका मतलब है कि भाजपा ने पूरी योजना बना रखी है कि दिल्ली में गरीबों को जीने और रहने नहीं देना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!