दिल्ली

Delhi-NCR Rain: पहली बारिश में डूबा दिल्ली-NCR, जल निकासी के दावे फेल, कारें लगा रहीं गोता; जाम से हाल-बेहाल

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हो रही भारी बारिश ने जल निकासी के सरकारी दावों की पोल खोल दी है। कई जगह अत्यधिक जलजमाव के कारण कारें पानी में डूब गई हैं। आइये जानते हैं पहली बारिश में कहां-कहां दिक्कतें हैं।

Image

दिल्ली-एनसीआर में जल जमाव

Photo : ANI

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। जहां, तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है तो वहीं, दिल्ली सरकार की पोल भी खोल रही है। जी, हां दिल्ली-एनसीआर में आधी रात से जारी बारिश में सड़कें लबालब हो गई हैं। जगह-जगह जल जमाव की स्थिति है। हालात ये हैं कि कई निचले इलाकों में अधिक पानी भरने से गाड़ियां डूब गईं। सोशल मीडिया 'एक्स' पर आए वीडियो में मिंटो रोड पुल के नीच लग्जरी कार फंसी दिखाई दे रही है, जिसकी वजह से अन्य वाहन चालक पानी में जाने से कतराते दिखाई दिए। वहीं, नोएडा से सामने आए विजुअल में एक बाइक सवार पानी के बीच जद्दोजहद करता दिखाई दिया है। उधर, आईटीओ समेत कई मुख्य जगहों पर भीषण जाम की स्थिति है।

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेज समेत कई इलाकों में तेज बारिश जारी है। इधर, नोएडा-गाजियाबाद समेत एनसीआर क्षेत्र के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत बरस रही है। बारिश की दस्तक तापमान के तेवर ढीले पड़ते दिखाई दे रहे हैं तो जल जमाव ने पहली ही बारिश में नगर निगम और सरकार के दावों पर पानी फेर दिया है।

कई जगह सड़कों पर अधिक पानी होने से गाड़ियां फंस गईं। खासकर, बाइक से चलने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा सेक्टर-95 में एक बाइक सवार पानी में जद्दोजहद करता दिखाई दिया।

उधर, दिल्ली के मिंटो रोड के पुल के नीचे भारी मात्रा में पानी इकत्र है, जिससे वाहनों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है। खासकर, आईटीओ क्षेत्र की सड़कें पानी से लबालब हैं, जिससे भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।

30 जून तक बारिश

दिल्ली-एनसीआर में लोग गहरी नींद ले रहे थे। इसी बीच चुपके से बारिश ने आंगन में दस्तक दी। ठंडी हवाओं के साथ आई आसमानी बौछारों को गर्मी चुपके से दरवाजे से निकल गई। उधर, मौसम विभाग ने भी कहा है कि अब ये सिलसिला थमने वाला नहीं है ये जारी रहेगा। कुल मिलाकर 30 जून तक गर्मी छुट्टी पर रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article