दिल्ली

दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर का अतिक्रमण हटाने पर पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी, मनोज तिवारी बोले मंदिर विरोधी केजरीवाल- Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 22, 2023, 05:32 PM IST

Mandawali Shani Mandir Delhi: पूर्वी दिल्ली के मंडावली में शनि मंदिर की ग्रिल हटाने पर लोगों ने जोरदार विरोध किया है और इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई है।

Delhi Mandawali Shani Temple News: दिल्ली के मंडावली इलाके के शनि मंदिर (Mandawali Shani Temple) की अवैध ग्रिल तोड़ने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा, बताया जा रहा है कि लोगों ने वहां जमकर नारेबाजी की और फिर प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए वहीं इस सबके बीच भारी सुरक्षा के बीच ग्रिल तोड़ी गई, इस मुद्दे पर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर दोषारोपरण किया है।

स्थानीय लोगों का दावा था कि मंदिर में अवैध निर्माण नहीं हुआ है, वहीं पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई, पुलिस कार्रवाई का स्थानीय लोग जमकर विरोध कर रहे हैं, मौके पर बुजुर्ग, महिला पुरूष मंदिर की ग्रिल हटाने का विरोध कर रहे हैं, हालांकि पुलिस ने भारी के बीच स्थिति पर काबू पा लिया गया, मौके पर भारी पुलिसबल की तैनाती की की गई थी।

'ये कदम सिर्फ एक वर्ग को खुश करने की कवायद'

वहीं इस मामले पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार हिंदू विरोधी है और ये कदम सिर्फ एक वर्ग को खुश करने की कवायद है।

'मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा'

पूर्वी दिल्ली के डीएम कहा कि सिर्फ मंदिर के बाहर की रैलिंग तोड़ी जानी है, मंदिर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा वहीं दिल्ली पुलिस की डीसीपी का कहना है कि दिल्ली के मंडावली स्थित मंदिर के आगे ग्रिल लगी हुई है, लोक निर्माण विभाग (Delhi PWD Dept) ने ग्रिल को हटाने के लिए दिल्ली पुलिस से फोर्स की मांग की थी, दिल्ली पुलिस ने ग्रिल को हटवाने में सहयोग किया है और आज पीडब्ल्यूडी का ये काम पहले से तय था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!