Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्रों ने पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के चौथी मंजिल से कूदकर सुसाइड किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। छात्रों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने बताया कि यह दोनों दिल्ली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीबीए की शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का यह मामला एन काटजू इलाके का है। यहां सुबह दो छात्रों ने इमारत से नीचे कूदकर आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
