Delhi Building Collapsed: दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दो मंजिला इमारत ढहने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी यह नहीं पता चला है कि यह इमारत अचानक कैसे ढह गई।
दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची
अग्निशमन विभाग के अनुसार, उसे सुबह सात बजकर 12 मिनट पर जानकारी मिली की नांगलोई के कमरुद्दीन नगर इलाके में स्थित एक स्कूल के पास बना मकान अचानक ढह गया। जिसके बाद दमकल की चार गाडियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान पता चला कि पहली मंजिल की बालकनी और भूतल की छत ढह गई थी।
मलबे में फंसे दो लोग
अग्निशमन विभाग ने बताया कि मकान ढहने के बाद मलबे में दो लोग फंसे हुए थे। उनमें से एक, जिसकी पहचान साबिर (45) के रूप में हुई है, को मामूली चोटें आईं और उसे मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि वंश नामक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
