दिल्ली

Delhi: जन्माष्टमी, चेहल्लुम पर लागू है रूट डायवर्जन, निकलने से पहले देख लें यातायात एडवाइजरी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 7, 2023, 11:24 AM IST

Delhi Traffic Restrictions Today : एडवाइजरी में कहा गया है, 'यह जुलूस दरगाह शाह ए मरदान और फिर बाद में कर्बला, जोरबाग होते हुए चितली कबर बाजार, बाजार मटिया महल, जामा मस्जिद चौक, हौज काजी चौक, अजमेरी गेट, पहाड़गंज ब्रिज, चेल्मसफोर्ड रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, संसद मार्ग से निकलेगा।'

Image

दिल्ली में यातायात प्रतिबंध लागू है।

Photo : PTI

Delhi Traffic Restrictions Today : चेहल्लुम की जुलूस एवं जन्माष्टमी की देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक का डायवर्जन किया है। जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा जी-20 सम्मेलन के लिए यातायात प्रतिबंध पहले से लागू हैं। ऐसे में बाहर निकलने वाले लोगों एवं श्रद्धालुओं को असुविधा एवं जाम से बचने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की ताजा एडवाइजरी को जरूर देखना चाहिए।

पहाड़ी भोजला से निकलेगा मुख्य जुलूस

दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि जी-20 सम्मिट को देखते हुए इस बार चेहल्लुम का मुख्य जुलूस पहाड़ी भोजला से निकलेगा। एडवाइजरी में कहा गया है, 'यह जुलूस दरगाह शाह ए मरदान और फिर बाद में कर्बला, जोरबाग होते हुए चितली कबर बाजार, बाजार मटिया महल, जामा मस्जिद चौक, हौज काजी चौक, अजमेरी गेट, पहाड़गंज ब्रिज, चेल्मसफोर्ड रोड, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, संसद मार्ग से निकलेगा।'

कर्बला जोरबाग में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद

माना जा रहा है कि कर्बला जोरबाग में करीब 20 से 25 हजार लोग जुटेंगे। एडवाइजरी के अनुसार खाड़ी देशों के राजनयिक एवं राजदूत सहित कुछ वीआईपी यहां मजलिस एवं धार्मिक बैठक में शरीक हो सकते हैं।

रूट डायवर्ट किया गया

वहीं, जन्माष्टमी को देखते हुए शहर में यातायात को नियंत्रित किया गया है। जामा मस्जिद रोड, लालकुंआ रोड, अजमेरी गेट रोड, श्रद्धानंद मार्ग, आसफ अली रोड, कूतुब रोड, बसंत रोड, रफी मार्ग, अरबिंदो मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, डीबीजी रोड, पृथ्वीराज रोड और केजी मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रित किया गया है। इसके अलावा ब्रिज मोहन चौक, हौज खासी चौक, अजमेरी गेट चौक, एम्स लूप, सी-हेक्सागान मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article