दिल्ली

Delhi: ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव; खजूरी चौक से हटेगा गोल चक्कर, शास्त्री पार्क से लोनी की आवाजाही होगी आसान

पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक पर लगातार हो रहे ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया है। भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज के बीच स्थित गोल चक्कर को बंद कर नई यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे लोनी, शास्त्री पार्क और वजीराबाद रोड की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम हो सकेगी।

Image

शास्त्री पार्क से लोनी आना-जाना होगा आसान (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए भजनपुरा से सिग्नेचर ब्रिज के बीच स्थित गोल चक्कर को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस कदम से शास्त्री पार्क से लोनी और लोनी से शास्त्री पार्क की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारु हो सकेगी। नई व्यवस्था के तहत, लोनी से आने वाले वाहन सिग्नेचर ब्रिज की ओर यू-टर्न ले सकेंगे, जबकि शास्त्री पार्क से आने वाले वाहन यू-टर्न लेकर खजूरी खास और वजीराबाद रोड की कॉलोनियों की ओर आसानी से जा सकेंगे।

यह निर्णय दिल्ली सचिवालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने की। बैठक में एनएचएआई, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। खजूरी चौक उत्तर-पूर्वी दिल्ली का एक प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन गुजरते हैं। गोल चक्कर के कारण यहां बार-बार जाम लगने की समस्या बनी रहती है, जिससे नागरिकों को काफी असुविधा होती है।

बैठक में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए चार विकल्पों पर विचार किया गया। इनमें से एक था ट्रैफिक सिग्नल लगाना, लेकिन दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस पर असहमति जताई। अंततः गोल चक्कर को बंद करने के विकल्प पर आम सहमति बनी। विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि नागरिकों को यातायात जाम से राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article