दिल्ली ब्लाउज मार्केट
Delhi Blouse Market: शादियों का मौसम जोरों पर है, और दिल्ली का हर कोना बैंड, बाजा और बारात से गुलजार है। इस सीजन में हर महिला और लड़की बेहतरीन आउटफिट्स में सजी-धजी नजर आ रही है। यदि आप भी किसी शादी या पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन आपकी पसंदीदा साड़ी या ड्रेस के साथ मैचिंग ब्लाउज की कमी है और बनवाने का समय नहीं है, तो अब आपको अपनी पसंद से समझौता करने की जरूरत नहीं है! आज हम आपको दिल्ली के उन बेहतरीन रेडीमेड ब्लाउज मार्केट्स के बारे में बताएंगे, जहां आप बिना फिटिंग की टेंशन लिए, अपने आउटफिट के लिए परफेक्ट मैचिंग ब्लाउज खरीद सकती हैं।
ये बाजार महिलाओं के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। ये उनकी प्रॉब्लम का वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। यहां आपको इतनी अधिक वैरायटी मिलेगी कि आप देखते-देखते थक जाएंगी, लेकिन डिजाइन खत्म नहीं होंगे। यहां आप आने वाली सभी शादियों और पार्टियों के लिए ब्लाउज खरीद सकती हैं। इन मार्केट्स में आपको कढ़ाई (एम्ब्रॉयडरी), कटवर्क, मिरर वर्क, चिकनकारी, चंदेरी और अन्य कई प्रकार के ट्रेंडी पैटर्न और डिजाइन वाले ब्लाउज आसानी से मिल जाएंगे। आइए, अब आपको दिल्ली के उन मार्केट के बारे में बताते हैं, जहां से आप शादी, पार्टी और रोजमर्रा के लुक के लिए किफायती और स्टाइलिश ब्लाउज की शानदार खरीदारी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें - विंटर में Boots पहनने का है क्रेज, दिल्ली की ये 7 मार्केट है बेस्ट, किफायती दामों में मिलते हैं शानदार बूट्स
दिल्ली का ग्रेटर कैलाश मार्केट अपने शानदार ब्लाउज के डिजाइन और क्लासी स्टाइल के लिए जानी जाती है। यहां आपको लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार ब्लाउज मिल जाएंगे वो भी किफायती दामों पर। ये मार्केट डिजाइनर ब्लाउज और कम कीमत के लिए महिलाओं की पहली पसंद है। डिजाइन के साथ यहां मिलने वाले ब्लाउज की फिटिंग भी जबरदस्त होती है।
चांदनी चौक न केवल शादी की शॉपिंग लिए बल्कि यहां मिलने वाले डिजाइनर ब्लाउज के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको दुल्हन से लेकर उसकी बहन, मामी, चाची और मां तक के लिए एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ब्लाउज मिल जाएंगे। यहां ब्लाउज की रेंज यहां 200 से शुरू हो जाती है, जितना अधिक वर्क उसके अनुसार उसकी कीमत है।
करोल बाग में आपको दुल्हन के हेवी वर्क ब्लाउज के साथ सिंपल से लेकर किसी भी प्रकार के डिजाइनर ब्लाउज मिल जाएंगे। रोज पहनने वाले हो या शादी और किसी अन्य फंक्शन की पहनने वाले डिजाइनर ब्लाउज, यहां आपको सब मिलेगा।
लाजपत नगर में स्थित सेंट्रल मार्केट दिल्ली की बेस्ट मार्केट में से एक है। यहां कई अच्छे डिजाइनर ब्रैंड है। लेकिन साथ में ही यहां एक मार्केट है, जिसमें आपको तरह-तरह के डिजाइनर ब्लाउज मिल जाएंगा, जो आपकी साड़ी और लहंगे में चार चांद लगा देगा।
करावल नगर में स्थित मार्केट में डिजाइनर और सिंपल ब्लाउज के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको कम कीमत में अच्छे ब्लाउज मिल जाएंगे। आप अपनी साड़ी के साथ मैच करते हुए ब्लाउज ले सकते हैं। यहां 200 से लेकर 500 रुपये में शानदार ब्लाउज मिल जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।