दिल्ली

साक्षी हत्याकांड: साहिल ने 15 दिन पहले खरीदा था चाकू, लव ट्राएंगल की भी जांच कर रही पुलिस

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 05:50 PM IST

Sakshi Murder Case Delhi: पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि साहिल ने कई दिन पहले ही साक्षी की हत्या की साजिश रची थी। उसने करीब 15 दिन पहले एक बड़ा चाकू खरीदा था। हालांकि, पुलिस को अभी तक चाकू बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में लव-ट्राएंगल से भी जांच की जा रही है।

Image

साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल

Photo : ANI

Sakshi Murder Case Delhi: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम हुए जघन्य हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्याकांड के आरोपी साहिल ने साक्षी को मारने के लिए 15 दिन पहले चाकू खरीदा था। पुलिस ने बताया, साहिल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने कुछ दिन पहले ही उसकी हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस सूत्रों ने कहा, हत्याकांड के बाद साहिल पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसे पकड़ने कोशिश कर रही थी। इसी बीच साहिल ने अपना फोन बंद कर लिया और बुलंदशहर में अपनी चाची के यहां चला गया था।

हत्या के बाद साहिल ने रिठाला में फेंका था चाकू

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता साक्षी उसके साथ संबंध जारी नहीं रखना चाहती थी और वह पिछले काफी दिनों से उसे नजरअंदाज कर रही थी। इस बीच, पुलिस की टीमें उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और अपराध में इस्तेमाल हथियार को भी खंगाल रही हैं, जिसे उसने रिठाला में फेंका था। पुलिस लव ट्राएंगल की भी जांच कर रही है। सूत्रों ने कहा, साक्षी और साहिल ने 2021 में एक-दूसरे से बात करना शुरू किया था और अब वह प्रवीण से बात कर रही थी, जिसे वह साहिल से मिलने से पहले से जानती थी। साहिल फिर से प्रवीण से बात करने से खुश नहीं था।

20 से ज्यादा बार मारा था चाकू

हालांकि अभी तक साक्षी की हत्या के असली मकसद का पता नहीं चल पाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी साहिल फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाले मैकेनिक के रूप में काम करता है। साहिल ने शाहबाद डेयरी इलाके में जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी को 20 से अधिक बार चाकू मारा था, इतना ही नहीं उसने उसे पत्थर से भी कुचला था। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लगभग सात से आठ लोग मौके पर मौजूद हैं और खड़े होकर वारदात को देख रहे हैं।

एक आदमी करता है बीच-बचाव की कोशिश

गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं। छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार पत्थर से वार किया। वह फिर थोड़ी देर के लिए वहां से दूर हो जाता है और फिर वहीं ही लौट आता है। वीडियो के अनुसार, वह एक बार फिर से लड़की पर पत्थर से हमला करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर अंत में चला जाता है। अधिकारी ने कहा, साक्षी अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article