दिल्ली

न पहनें सफेद शर्ट-काली पैंट, वरना रोहिणी कोर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री; जानें वजह

रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने एक सर्कुलर जारी कर वकीलों के अलावा किसी भी व्यक्ति के लिए सफेद शर्ट और काली पैंट पहनकर कोर्ट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह ड्रेस कोड अब केवल अधिवक्ताओं के लिए ही मान्य होगा। यह निर्णय सुरक्षा कारणों के मद्देनजर लिया गया है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Image

रोहिणी कोर्ट - फाइल फोटो (PC - https://rohini.dcourts.gov.in/)

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में अब सफेद शर्ट और काली पैंट पहनने पर रोक लगा दी गई है। वकीलों के अलावा कोई भी व्यक्ति इस ड्रेस को पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह फैसला रोहिणी कोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को लिया है। एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों और अधिवक्ताओं की पहचान की रक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

एसोसिएशन के सचिव प्रदीप खत्री ने इस संबंध में सर्कुलर जारी किया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह ड्रेस कोड सिर्फ अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेगा, जो कानूनी बिरादरी की पहचान और गरिमा को दर्शाता है। वकीलों के अलावा किसी भी क्लर्क, वादी या आम जनता को इस ड्रेस कोड को पहनकर कोर्ट परिसर में आने की अनुमति नहीं मिलेगी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव तहलान ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिवक्ताओं की वेशभूषा पहनकर असामाजिक तत्व परिसर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसी घटनाओं की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं।

नियम तोड़ने वाले के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई

कोर्ट के सुरक्षा कर्मियों को ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथी बार एसोसिएशन भी इसकी निगरानी करेगा। यदि कोई व्यक्ति अधिवक्ता की पोशाक में पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में अधिवक्ताओं और कोर्ट स्टाफ का प्रवेश गेट नंबर 4 और 8 से होता है। वहीं आम जनता गेट नंबर 5 से प्रवेश करती है। फिलहाल गेट नंबर 7 बंद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article