Delhi News: दिल्ली से एक एसिड अटैक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंक दिया। लड़की अपने घर के बाहर खड़ी थी, इसी दौरान आरोपी ने उसपर तेजाब से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद भी तेजाब पी लिया। जिसके कारण इलाज के समय उसकी मौत हो गई। इस घटना में किशोरी मामूली रूप से झुलस गई। उसकी मरहम पट्टी करने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
आरोपी पर चल रही थी रेप की सुनवाई
पुलिस ने बताया कि नाबालिग पर ऐसिड से अटैक करने वाले व्यक्ति का नाम प्रेम सिंह है। 54 वर्षीय प्रेम सिंह रेप के मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई चल रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने प्रेम सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। आरोपी के घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह जमानत पर बाहर आया था। इसी दौरान उसने किशोरी पर हमला किया।
आरोपी ने केस वापस लेने की धमकी दी
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में गुरुवार को यह घटना हुई। जब सुबह के साढ़े सात बजे के करीब आरोपी प्रेम सिंह किशोरी के पास आया और उसने धमकी देकर केस वापस लेने को कहा। लेकिन किशोरी ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उसपर तेजाब फेंक दिया और खुद भी तेजाब पी लिया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
