दिल्ली

Delhi Market: दिल्ली का इकलौता अंडरग्राउंड मार्केट है ये फेमस बाजार, विदेशी जमकर करते हैं यहां शॉपिंग

Delhi Market: दिल्ली का पालिका बाजार मार्केट लोगों के बीच बहुत फेमस है, यह बाजार लोगों के बीच अमेरिकन मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। यह दिल्ली का इकलौता भूमिगत मार्केट है।

Image

दिल्ली का इकलौता अंडरग्राउंड मार्केट (फोटो साभार- ट्विटर)

Delhi Market: शॉपिंग के मामले में दिल्ली में एक से एक बेस्ट मार्केट है। जहां आप अच्छी क्वालिटी की चीजें किफायती दामों में खरीद सकते है। दिल्ली में एक मार्केट ऐसा भी है जो अंडरग्राउंड बना हुआ है। इस मार्केट को लोग अमेरिकन मार्केट के नाम से भी जानते है। यह मार्केट दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस पर है। इस मार्केट का नाम पालिका बाजार है, जमीन के अंदर बने इस मार्केट में एयरकंडिशन की सुविधा भी है। दिल्ली आने वाले लोग भी इस मार्केट में शॉपिंग करना बहुत पसंद करते हैं।

Palika Bazar

दिल्ली का पालिका बाजार

इकलौता अंडरग्राउंड मार्केट

पालिका बाजार दिल्ली का इकलौता अंडरग्राउंड मार्केट है। इस मार्केट में 380 के करीब दुकानें है जिसमें कपड़ों, फुटवियर, ज्वेलरी, हैंडबेग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक सारा सामान मिलता है। इसके अलावा इस मार्केट के पास ही आपको पेट पूजा करने का मौका भी मिल जाएगा। कॉम्प्लेक्स के बाहर आपको खाने-पीने के लिए बहुत वैरायटी के फूड स्टॉल देखने को मिल जाएंगे। इस मार्केट के दुकानदार नए ग्राहकों को चीजों का दाम दोगुना बताते हैं, इसलिए अच्छी बार्गेनिंग स्किल यहां आपकी काफी बचत करा सकती है।

Palika Bazar

जमीन के अंदर बना है पालिका बाजार

ऐसे पहुंचे पालिका बाजार

पालिका बाजा की शुरुआत 1970 के अंत में हुई थी। तब से आज तक यह लोगों के बीच बहुत फेमस है। यह मार्केट कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में ही बना हुआ है। यहा जाने के लिए सबसे करीब मेट्रो स्टेशन राजीव चौक है। राजीव चौक के गेट नंबर 6 से बाहर निकलने पर आप आसानी से पालिका बाजार पहुंच जाएंगे और आप कनॉट प्लेस के एक जैसे दिखने वाले रास्तों के भंवर में फंसने से भी बच जाएंगे।

Connaught Place

कनॉट प्लेस के पास है पालिका बाजार

बाजार खुलने का समय

पालिका बाजार रविवार और सोमवार को बंद रहता है। इसलिए यहां शॉपिंग करने के लिए आप इन दो दिनों को छोड़कर कभी भी आ सकते हैं। यह मार्केट सुबह 10 बजे खुल जाता है और शाम 7 बजे तक बंद होता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारी author

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी... और देखें

End of Article