दिल्ली

Delhi Traffic Advisory: 3 महीने बंद रहेगी दिल्ली की ये रेलवे क्रॉसिंग, ट्रैफिक डायवर्जन लागू; इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Delhi PoliceTraffic Advisory : राजधानी दिल्ली स्थित पालम रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माण कार्य 3 नवंबर से चल रहा है और यह कार्य अगले तीन महीनों तक जारी रहने की संभावना है। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने द्वारका, पालम, दिल्ली कैंट और धौला कुआं की ओर आने-जाने वाले लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की बात कहते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Image

सांकेतिक फोटो-Istock

Delhi PoliceTraffic Advisory : दिल्ली के पालम रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण अगले 3 महीने ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जानकारी के मुताबिक, 3 नवंबर से निर्माण प्रक्रिया जारी है, जो अगले तीन महीने तक और जारी रहेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। जाम की स्थिति न पैदा हो और याता सुचारू रूप से संचालित रहे, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है। इसके लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं। लिहाजा, वाहन चालक एडवाइजरी को देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

यातायात परिवर्तन मार्ग:

द्वारका - दिल्ली कैंट/धौला कुआं: पालम-द्वारका फ्लाईओवर का उपयोग करें।

मंगलापुरी → दिल्ली कैंट/धौला कुआं: परशुराम चौक → पालम फ्लाईओवर से होते हुए आगे बढ़ें।

पालम कॉलोनी → पालम फ्लाईओवर रोड: परशुराम चौक/मंगलापुरी/भगत चंद्र अस्पताल चौक होते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

भारी वाहन: पालम क्षेत्र से बचें; रिंग रोड/एनएच-48 का फॉलो करें।

रेलवे फाटक बंद होने से यहां भारी ट्रैफिक दबाव बन रहा है, इसलिए पुलिस ने कई डायवर्जन लागू किए हैं। लिहाजा ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि प्रभावित हिस्सों की ओर जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें, ताकि जाम की स्थिति न उत्तपन्न हो। सुचारू आवागमन के लिए यातायात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

नोएडा के इन क्षेत्रों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

इधर नोएडा एयरपोर्ट की समीक्षा और सेक्टर 50 स्थित मेदांता हॉस्पिटल का उद्घाटन करने आ रहे सीएम योगी कार्यक्रम को लेकर भी ट्रैफिक बदला रहेगा। गुरुवार को दोपहर लगभग ढाई बजे सीएम योगी अस्पताल के उद्घाटन के लिए पहुंचेंगे और वहां लगभग 45 मिनट तक रहेंगे। लेटेस्ट ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, इस दौरान सेक्टर-113 से सेक्टर-50 तक आने-जाने वाले मार्गों पर, जैसे कि सेक्टर-78 अस्पताल के सामने वाली सड़क, बरौला बाइपास और सेक्टर-50 के मुख्य मार्गों सहित कुछ अन्य सड़क मार्गों पर 20-25 मिनट के लिए वाहन मार्गों में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान यातायात पुलिस ने यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही योजना तैयार कर ली है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article