दिल्ली

Delhi News: देश के लोगों को बड़ी सौगात, एम्स में बनेगा 300 बेडों का नया इमरजेंसी ब्लॉक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 04:49 PM IST

Delhi News: दिल्‍ली एम्‍स को विश्वस्तरीय चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाने का मास्‍टर प्‍लान तैयार हो चुका है। इस संस्‍थान में चिकित्सा सुविधाएं कई गुना बढ़ने वाली हैं। यहां पर सबसे बड़ी समस्‍या इमरजेंसी में बेड की कमी है। इसे दूर करने के लिए यहां पर 300 बेड का इमरजेंसी ब्लाक भी बनाया जाएगा। जिसके बाद बेडों की क्षमता लगभग ढाई गुना बढ़ जाएगी।

Image

एम्‍स में बढ़ेगी बेड क्षमता

KEY HIGHLIGHTS
  • इमरजेंसी में अभी हैं सिर्फ 120 बेड, रोजाना आते हैं करीब 300 मरीज
  • टेंडर प्रक्रिया जल्‍द, इसी साल शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य
  • एम्‍स के सभी वार्ड में बढ़ेगी करीब 3000 हजार बेड क्षमता


Delhi News: दिल्‍ली एम्‍स को विश्वस्तरीय चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाने के लिए मास्‍टर प्‍लान तैयार हो चुका है। इस संस्‍थान का स्‍वरूप पूरी तरह से बदलने वाला है। भवन विकास के साथ यहां पर इलाज की चिकित्सा सुविधाएं भी दोगुनी हो जाएंगी। सबसे बड़ी बात यह कि इस परियोजना के तहत यहां पर 300 बेड का इमरजेंसी ब्लाक भी बनाया जाएगा। इस ब्‍लॉक के बनने के बाद एम्स की इमरजेंसी विभाग में बेडों की क्षमता लगभग ढाई गुना बढ़ जाएगी। इससे एम्‍स की इमरजेंसी में पहुंचने वाले देश भर के गंभीर मरीजों को इलाज में फायदा मिलेगा।

बता दें कि एम्‍स में देश भर से मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। यहां पर अभी सबसे बड़ी समस्‍या इमरजेंसी में बेड की कमी की है। यहां की इमरजेंसी में अभी रोजाना 300 से 350 मरीज देखे जाते हैं, जबकि इमरजेंसी बेडों की संख्‍या सिर्फ 120 ही है। एम्‍स प्रशासन के अनुसार, इस साल 1 से 13 जनवरी के बीच यहां की इमरजेंसी में करीब चार हजार मरीज देखे जा चुके हैं। यहां की इमरजेंसी में आने वाले ज्यादातर मरीज दूसरे अस्पतालों से रेफर होकर आते हैं। ऐसे मरीजों को जल्द इलाज की जरूरत होती है, लेकिन अस्पताल में बेड संख्‍या कम होने के कारण मरीजों को घंटो इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर इंतजार करना पड़ता है।

9,053 करोड़ रुपये की लागात से होगा कायाकल्प

एम्‍स प्रशासन के अनुसार, एम्‍स के पूरी तरह कायाकल्‍प के लिए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा 9,053 करोड़ रुपये का प्रोजेक्‍ट बनाया गया है। इस परियोजना के लिए पिछले वर्ष सितंबर माह में ही पर्यावरण विभाग ने स्वीकृति दे दी है। पूरा प्रोजेक्‍ट तैयार हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, जल्‍द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। इस साल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले इमरजेंसी बेडों की संख्‍या बढ़ाई जाएगी। वहीं, एम्स के अलग-अलग वॉर्ड को मिलाकर तीन हजार बेड क्षमता बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा यहां 50 नए आपरेशन थियेटर और मरीजों के इलाज के लिए सात क्लीनिकल टावर बनेंगे। साथ ही इमरजेंसी ब्लाक के पास एंबुलेंस के लिए विशेष कॉरिडोर और हेलीपैड भी बनाया जाएगा। इस पूरी जोन को रेड जोन से जोड़ा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article