दिल्ली

मानसून में अब नहीं होगी सड़कों की खुदाई; दिल्ली में 1 जुलाई से रोड कटिंग पर पूर्ण रोक, सिर्फ इमरजेंसी में मिलेगी मंजूरी

मानसून के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम (MCD) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने 1 जुलाई से 30 सितंबर तक सड़कों की खुदाई पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस आदेश का उद्देश्य बारिश के मौसम में जलभराव और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित करना है। केवल आपात स्थिति में ही, सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से खुदाई की अनुमति दी जाएगी।

Image

MDC और NDMC ने सड़क खोदने पर रोक लगाया (AI Image)

दिल्ली नगर निगम (MCD) और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने आदेश जारी किया है कि एक जुलाई से 30 सितंबर तक मानसून के दौरान राजधानी में किसी भी तरह की सड़क खुदाई (रोड कटिंग) की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल आपातकालीन स्थिति में ही रोड कटिंग की इजाजत मिलेगी, वह भी NDMC के चेयरमैन और MCD के अधिकृत अधिकारी की मंजूरी से।

रोड कटिंग की जरूरत आमतौर पर पाइपलाइन, तार, केबल, या ऑप्टिकल फाइबर जैसी भूमिगत सेवाओं के लिए होती है, लेकिन मानसून में जलभराव और खोदाई से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

यदि किसी कार्य के लिए पहले स्वीकृति दी गई थी लेकिन कार्य शुरू नहीं हुआ, तो अब वह कार्य भी इस अवधि में नहीं हो सकेगा। NDMC करीब 1298 किलोमीटर सड़कों (जिसमें 52 गोल चक्कर शामिल हैं) और MCD 25,000 किलोमीटर से ज्यादा के सड़क नेटवर्क का रखरखाव करती है। सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को आदेशों की सख्ती से निगरानी करने को कहा गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article