दिल्ली

दिल्ली में टला बड़ा हादसा, उत्तम नगर के अस्पताल में लगी भीषण आग; कोई हताहत नहीं

दिल्ली के उत्तम नगर स्थित बीएम गुप्ता अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हालांकि दमकल की 11 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

दिल्ली के अस्पताल में आग

Delhi Hospital Fire: दिल्ली में मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा टल गया। उत्तम नगर इलाके स्थित एक अस्पताल में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल को भी चपेट में ले लिया। इस घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

बीएम गुप्ता अस्पताल के डेंटल विंग में लगी आग

जानकारी के अनुसार उत्तम नगर में आर्य समाज रोड पर स्थिति बीएम गुप्ता अस्पताल में रात करीब 8 बजे आग की घटना हुई। बताया जा रहा है कि आग दूसरी मंजिल के नर्स हॉस्टल और तीसरी मंजिल के रिकॉर्ड्स सेक्शन तक सीमित थी, यहां डेंटल सुविधा भी थी। दमकल की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद रात करीब 9:25 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया।

आग के वक्त मौजूद थे कई लोग

फायर विभाग के अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में डेंटल विंग के फ्लोर में आग लगी। पहल मंजिल पर कुछ कार्यालय और ओपीडी हैं और दूसरी मंजिल पर बने नर्स हॉस्टल में सिर्फ 6 नर्सों के रहने की व्यवस्था थी। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर एक केमिस्ट की दुकान थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय करीब 15 से 20 मरीज और 20कर्मचारी मौजूद थें, जिन्हें तुरंत बाहर भेजा गया। इस घटना में आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article