दिल्ली

Delhi News: लड़कियों को व्हाट्सएप पर भेज रहा था अश्लील मैसेज, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक युवती को अश्लील वाट्सएप संदेश भेजकर परेशान करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे जांच कर रही है।

Image

युवक करता था लड़कियों को अश्लीन मैसेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

New Delhi: लड़कियों को व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर उनको परेशान करने वाले एक युवक को शाहदरा की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार वारदात के बाद युवक शेफ की नौकरी करने के लिए क्रोएशिया चला गया था। जैसे ही वह भारत वापस लौटा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने खुलासा किया है कि उसने दर्जनों लड़कियों को इसी तरह के मैसेज भेजकर परेशान किया है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया केस

डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को कड़कड़डूमा निवासी एक 25 वर्षीय युवती ने व्हाट्सएप (Whatapp) पर एक युवक के परेशान करने की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि देर रात को उसके मोबाइल पर युवक ने अश्लील मैसेज भेजा। इसके बाद वह युवती से उसकी प्राइवेट पिक्चर्स भेजने का दबाव बनाने लगा। मना करने के बावजूद वह लगातार पीड़िता को व्हाट्सएप पर परेशान करता और अश्लील फोटो व वीडियो भेजने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने सीडीआर की मदद से आरोपित की लोकेशन की जांच की तो पता चला कि वह देश में नहीं है। पुलिस ने लगातार उस पर नजर रखी। इस बीच नवंबर में जैसे ही वह भारत लौटा पुलिस ने 23 नवंबर को आरोपित को पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने बताया कि रात को दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था। बाद में वह देर रात को लड़कियों को अश्लील मैसेज कर देता था। पूछताछ के दौरान आरोपित युवक ने बताया कि उसने कई अनजान लड़कियों को इसी तरह के मैसेज किए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article