दिल्ली

2 साल तक मौजमस्ती,58 लाख का बिल और फिर फरार,आरोपी ने की फाइव स्टार होटल से धोखाधड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 02:13 PM IST

Roseate House news: दिल्ली के एयरोसिटी स्थित फाइव स्टार होटल में आरोपी ने 30 मई 2019 को एक दिन के लिए कमरा बुक कराया था। लेकिन दो साल तक जमकर उसने मजा लिया और 58 लाख का बिल अदा किए बगैर फरार हो गया।

Image

एयरोसिटी में है रॉसेट हाउस(सौजन्य-thrillophilia.com)

Roseate House news: क्या आप किसी सामान्य होटल में दो साल तक बिना पैसे दिये ऐश कर सकते हैं। जवाब अमूमन ना में होगा। लेकिन दिल्ली के

एयरोसिटी स्थित एक फाइव स्टार होटल में एक शख्स दो साल तक रुका रहा। खाने पीने रहने का बिल 58 लाख बिल आया। जब बिल को चुकाने की बारी आई तो बिना भुगतान किए वो होटल को टाटा बॉय बॉय बोल दिया। मामला एयरोसिटी के पास रॉसेट हाउस का है। दिल्ली पुलिस में दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक होटल स्टॉफ की मदद से उसने इतने बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिया। होटल (रॉसेट होटल का संचालन बर्ड्स एयरपोर्ट्स होटल प्राइवेट लिमिटेड करता है ) के अधिकृत प्रतिनिधि विनोद मल्होत्रा ने जो एफआईआर दर्ज कराई है उसके अनुसार अंकुश दत्ता नाम का शख्स करीब 603 दिन तक होटल में रहा और 58 लाख का बिल चुकाए बिना चलता बना।

होटलकर्मी के खिलाफ भी एफआईआर

एफआईआर में फ्रंट ऑफिस संभालने वाले प्रेम प्रकाश नाम के एक शख्स का भी जिक्र है जिसे रूम रेंट के बारे में फैसला लेने के साथ साथ कंप्यूटर सिस्टम तक पहुंच हासिल थी। इस शख्स ने अंकुश दत्ता को नियम कानून को दरकिनार कर लंबे समय तक रुकने की इजाजत दी जो होटल के नियमों के खिलाफ था। होटल प्रबंधन को शक है कि प्रेम प्रकाश आरोपी से कैश हासिल करता रहा होगा और उसके बदले सिस्टम में हेरफेर की होगी। एफआईआर में जिक्र है कि अंकुश दत्ता और प्रेम प्रकाश ने आपराधिक साजिश रची जिसका मकसद गलत तरीके से लाभ लेने की कोशिश की। उस साजिश में प्रेम प्रकाश हिस्सेदार बना और उसने जाली दस्तावेजों को बनाने और मिटाने का काम किया। यही नहीं उसने गलत तरीके से एंट्री की।

एक दिन के कमरा बुक, आरोपी रुका 2 साल

होटल प्रबंधन का कहना है कि अंकुश दत्ता ने 30 मई 2019 को एक दिन के लिए कमरा बुक किया और उसे 31 मई को चेक आउट करना था। लेकिन उसने 22 जनवरी 2021 तक चेक आउट ही नहीं किया। होटल के नियमों में जिक्र है कि अगर किसी गेस्ट का पेंमेंट 72 घंटे से ज्यादा समय तक ड्यू रहता है, उसकी जानकारी सीईओ और फाइनेंसियल कंट्रोलर को तत्काल देनी चाहिए। लेकिन प्रेम प्रकाश ने अंकुश दत्ता के बकाए के बारे में जानकारी नहीं दी। प्राथमिकी के अनुसार, प्रकाश ने 30 मई, 2019 से 25 अक्टूबर, 2019 तक कोई बकाया भुगतान रिपोर्ट नहीं बनाई। यहां तक कि जब उसने 25 अक्टूबर के बाद बकाया भुगतान रिपोर्ट बनाई, तो उसने अन्य असंबद्ध मेहमानों के लंबित बिलों को एक में जोड़कर उसे जाली बना दिया। दत्ता के लंबित बकाये को छलनी करने के मकसद से बिल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article