Delhi News: दिल्ली में शाहदरा के यमुना खादर इलाके में मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय एक व्यक्ति बुधवार को हाई-वोल्टेज वाले बिजली के एक खंभे पर चढ़ गया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने मधुसूदन विश्वास को सुरक्षित नीचे उतारा।
हाई वोल्टेज खंभे पर चढ़ा शख्स
डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सुबह साढ़े 10 बजे एक व्यक्ति के हाई-वोल्टेज वाले बिजली के एक खंभे पर चढ़ने के संबंध में सूचना मिली। हमने तुरंत घटनास्थल पर एक बचाव दल भेजा। हमारे दल ने उसे बचा लिया और सुरक्षित नीचे उतारा। हमने उसे पुलिस को सौंप दिया।’’
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर पाया गया और एक मनोचिकित्सक को परामर्श के लिए बुलाया गया है।
इनपुटः भाषा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
