दिल्ली

दिल्ली में 20 वर्षीय युवक की हत्या; मुख्य आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

दिल्ली के नरेला इलाके में कपिल दहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पीड़ित ने खुलासा किया कि आरोपी उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां दे रहा था, जिससे परेशान होकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Image

युवक की हत्या के मामले का 1 आरोपी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

बाहरी दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय कपिल दहिया की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सुमित ने बताया कि कपिल उसका पड़ोसी था, जो लगातार उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां देता था। इसी से परेशान होकर सुमित ने अपने दो दोस्तों, विशाल और हरीश के साथ मिलकर कपिल की हत्या की और फिर शव को जलाने की कोशिश की।

पुलिस को 29 जून को एक अर्द्धजले शव और पास ही आधी जली रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल मिलने की सूचना मिली थी। जांच के बाद शव की पहचान कपिल दहिया के रूप में हुई। तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुमित को ट्रेस कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। सुमित के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े और उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों विशाल और हरीश की तलाश में जुटी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article