दिल्ली

Delhi: स्वरूप नगर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन मकान का ढहा लेंटर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के स्वरूप नगर क्षेत्र में नांगली पूना रोड पर एक निर्माणाधीन मकान की लेंटर आज शाम ढह गई। इस हादसे की सूचना दमकल विभाग को करीब शाम 6:20 बजे मिली। दमकल वाहनों के पहुंचने से पहले तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

Image

स्वरूप नगर में लेंटर ढहने से हादसा

Photo : Times Now Digital

Swaroop Nagar Lintel Collapse: दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके की नांगली पूना रोड पर आज शाम एक निर्माणाधीन मकान की लेंटर अचानक ढह गई। हादसे की जानकारी दमकल विभाग को शाम करीब 6:20 बजे दी गई।

दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने से पहले ही तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य के लिए दिल्ली फायर सर्विस की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article