आज, 16 अगस्त को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। देश भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। पार्टी के नेताओं के साथ-साथ देश के कई नेताओं ने केजरीवाल को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजा है।
आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "आज उस शख़्स का जन्मदिन है, जिसने देश में काम और ईमानदारी की राजनीति का आग़ाज़ किया। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को मुख्यधारा की राजनीति का हिस्सा बनाया..... देश की राजनीति में बदलाव लाने वाले अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
आप नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लिखा- मेरे मित्र, भाई और गुरु अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर करे आप हमेशा स्वस्थ, मजबूत और अडिग रहें…क्योंकि आपका होना सिर्फ़ एक नेता का होना नहीं, बल्कि करोड़ों आम लोगों की उम्मीद का होना है। एक शिक्षित, समर्थ और सशक्त भारत की उम्मीद का होना है।मेरे मित्र, भाई और गुरु अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
डीएमके सांसद कनिमोझी और शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने भी अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन पर उनके लिए शुभकामना संदेश भेजा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
