दिल्ली

Janmashtami 2023 ISKCON Delhi Live Darshan: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कब होगी मंगल आरती, यहां देखें जन्माष्टमी महोत्सव का लाइव प्रसारण

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 7, 2023, 09:52 AM IST

Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Delhi Live Darshan & Aarti Today, ISKCON Delhi Mandir Live Darshan: दिल्ली के इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम नजर आ रही है। सुनहरी पोशाक में कान्हा जी को सजाया गया है। आज यानी 7 सितंबर को यहां कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जानें कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मंगल आरती, दर्शन आरती, महा अभिषेक और भोग का समय।

Image

Janmashtami 2023 ISKCON Delhi Live Darshan

Krishna Janmashtami 2023 ISKCON Temple Delhi Live Darshan & Aarti: ना ही सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मध्य रात्रि को श्री कृष्ण का रोहिणी नक्षत्र में जन्म हुआ था। इस दिन विधि अनुसार भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। एक तरफ जहां लोग घर में श्री कृष्ण का श्रृंगार करके उनकी पूजा करते हैं वहीं कई मंदिरों में इस दिन भव्य आयोजन किया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का भव्य आयोजन होने वाला है। इस दिन भक्त लाइव प्रसारण के माध्यम से मुख्य प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं।

दिल्ली के इस्कॉन टेंपल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम नजर आ रही है। सुनहरी पोशाक में कान्हा जी को सजाया गया है। ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर को इस वर्ष फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि वृंदावन के कारीगरों ने राधा पार्थसारथी के कपड़े और गहने तैयार किए हैं। आज यानी 7 सितंबर को यहां कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जानें कृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाली मंगल आरती, दर्शन आरती, महा अभिषेक और भोग का समय। इस दिन सुबह 4:30 बजे मंगल आरती होगी जिसके बाद सुबह 7:30 बजे दर्शन आरती की जाएगी। फिर रात को 10:00 बजे महा अभिषेक प्रारंभ होगा।

महा अभिषेक के बाद रात को 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण को 1009 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। कहा जा रहा है कि इस दिन श्रीकृष्ण को केक का भी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात को 12:30 बजे महाआरती होगा और 1:00 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस दिन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article