दिल्ली

Delhi Longest Bridge: यह है दिल्ली का सबसे लंबा पुल, जानें कहां से शुरू होकर कहां होता है खत्म

देश की राजधानी दिल्ली को भारत का दिल कहा जाता है। दिल्ली सल्तनत के राजाओं से लेकर मुगल साम्राज्य और अंत में ब्रिटिश ने यहां कई इमारतें और ब्रिज बनाए जो आज भी कायम हैं। तो आइये जानते हैं दिल्ली के वो कौन से बड़े ब्रिज हैं, जिन्हें आपको जानना चाहिए।

Image

यमुना ब्रिज

Photo : BCCL

दिल्ली का अपना इतिहास रहा है। भारतीय राजनीति से लेकर अन्य चीजों को लेकर दिल्ली का विशेष स्थान है। राजधानी के इतिहास में यमुना नदी का खासा महत्वपूर्ण योगदान है। वर्तमान में दिल्ली में यमुना नदी के ऊपर कई पुल बने हुए हैं। इनमें से कई पुल बेहद लंबे और ऐतिहासिक हैं। दिल्ली का दायरा काफी बड़ा है। लिहाजा, एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस बीच यमुना को पार किए बिना यह संभव नहीं है। तो क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में यमुना के ऊपर बना सबसे लंबा पुल कौन-सा है। अगर, नहीं तो हम आपको आज उन बड़े ब्रिज के बारे में बताते हैं।

Longest Bridge of Delhi

यमुना ब्रिज

दिल्ली के इतिहास में यमुना नदी का नाम भी सबसे ऊपर आता है, जिसके बिना दिल्ली को अधूरा माना जाता है। वर्तमान में दिल्ली के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचने के लिए 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। इसके बीच यमुना नदी भी पड़ती है। बिना इसे पार किए बिना दिल्ली से जुड़ना मुश्किल है। लिहाजा, यमुना के ऊपर बने पुल की मदद लेनी पड़ती है।

Longest Bridge of Delhi

यमुना के ब्रिज

यमुना नदी हरियाणा की सीमा के साथ दिल्ली के उत्तरी क्षेत्र से गुजरती है। यमुना जिस जगह से प्रवेश करती है, उस जगह को पल्ला के नाम से जानते हैं। वहीं, ओखला बैराज से दक्षिणी सीमा से निकलने से पहले यह नदी दिल्ली में अपना 48 किलोमीटर का सफर तय करती है।

Longest Bridge of Delhi

यमुना ब्रिज

वजीराबाद बैराज दिल्ली में यमुना नदी के लिए पहली प्रवाह बाधा है। हालांकि, 26 किलोमीटर का प्रवाह अबाधित बताया जाता है। वजीराबाद बैराज से लेकर ओखला बैराज तक यमुना 22 किलोमीटर का सफर नापती है। इस दौरान यमुना नदी पर 14 पुल बने हुए हैं।

Longest Bridge of Delhi

805 मीटर का ब्रिज

यमुना के ऊपर सबसे लंबा लोहे का पुराना पुल बना है। इस पुल की कुल लंबाई 805 मीटर है। ऐसे में यमुना पर बने अन्य पुलों की तुलना में यह पुल अकेला ऐसा पुल है, जो कि यमुना के पूरे बाढ़ ग्रस्त इलाके को कवर कर लेता है। इसके अतिरिक्त कुछ इतिहासकार कश्मीरी गेट से शास्त्री पार्क आने वाले युद्धिष्ठिर सेतु को भी सबसे लंबा बताते हैं, जिसकी लंबाई डेढ़ किलोमीटर है। हालांकि, इसकी गिनती दिल्ली के फ्लाईओवरों में होती है।

Longest Bridge of Delhi

सिग्नेचर ब्रिज

यमुना नदी पर बने हैं ये 14 पुल

1- वजीराबाद बैराज (सड़क)

2- पुराना यमुना पुल (रेल एवं सड़क)

3- सिग्नेचर ब्रिज

4- कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर युधिष्ठिर सेतु

5- कश्मीरी गेट और शास्त्री पार्क (मेट्रो) के बीच मूविंग ब्रिज

6- इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक (मेट्रो) के बीच पुल

7- प्रगति मैदान - पुराना किला ब्रिज (रेल)

8 - निजामुद्दीन रोड ब्रिज (सड़क)

9 - राजघाट-गीता कॉलोनी ब्रिज (सड़क)

10- आईटीओ और लक्ष्मी नगर (सड़क) के बीच विकास मार्ग

11- निजामुद्दीन और मयूर विहार (मेट्रो) के बीच पिंक लाइन ब्रिज

12- दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (DND) फ्लाईवे (सड़क)

13- ओखला बैराज (सड़क)

14- कालिंदी कुंज और ओखला पक्षी अभयारण्य (मेट्रो) के बीच मजेंटा लाइन ब्रिज

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article