दिल्ली

खुशखबरी, कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली से हरिद्वार तक चलेंगी कई स्पेशल ट्रेन; यहां देखें लिस्ट

Delhi to Haridwar SpeciaL Train: सावन में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से हरिद्वार के लिए 5 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

Image

दिल्ली से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

Photo : iStock

Delhi to Haridwar Special Train: सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसी दिन से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाएगी। सावन 22 जुलाई से शुरू होकर 19 अगस्त राखी के दिन समाप्त होगा। पूरे सावन के दौरान कांवड़ यात्रा चलती है। इस यात्रा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अगर आप भी हरिद्वार में कांवड़ मेले में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आइए आपको हरिद्वार तक चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताएं...

हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

कांवड़ यात्रा और कांवड़ मेले को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे द्वारा पांच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है और 4 ट्रेनों का विस्तार किया गया है। साथ ही 14 गाड़ियों के अतिरिक्त ठहराव के साथ इनमें अतिरिक्त डिब्बे भी लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा कर सकें। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि हरिद्वार में सावन के माह के दौरान आयोजित होने वाले कावड़ मेले को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त रेल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता होने पर और स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया जा सकता है।

दीपक कुमार ने बताया कि इसके लिए तीन रैक खाली रखे गए हैं। दीपक कुमार ने ये भी बताया कि 14 ट्रेनों को ठहराव प्रदान किया जाएगा, वहीं करीब 24 ट्रेनों में यात्री क्षमता बढ़ाई जाएगी। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच एड किए जाएंगे, जिससे एक समय पर अधिक से अधिक यात्री यात्रा कर सकें। बता दें कि हरिद्वार में कांवड़ मेला 22 जुलाई से 19 अगस्त तक चलेगा।

कांवड़ मेले के लिए स्पेशल ट्रेन

उत्तर रेलवे हरिद्वार में होने वाले कांवड़ मेले के लिए पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। जो इस प्रकार है -

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम
04322 मुरादाबाद-लक्स-मुरादाबाद
04324हरिद्वार-दिल्ली-हरिद्वार
04330ऋषिकेश-दिल्ली-ऋषिकेश
04372 ऋषिकेश-लखनऊ-ऋषिकेश
04370 ऋषिकेश-बरेली-ऋषिकेश

इन गाड़ियों का किया गया विस्तार

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली जंक्शन से शामली के बीच चलने वाली 04465/66 गाड़ी संख्या 21 जुलाई से 3 अगस्त तक दिल्ली से हरिद्वार जाएगी। 22 जुलाई से 4 अगस्त को ये ट्रेन हरिद्वार के दिल्ली वापस आएगी। इसके अलावा 04403/04 सहारनपुर दिल्ली जंक्शन स्पेशल ट्रेन का भी विस्तार किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article