Delhi News: हाल ही दिल्ली प्रशासन की अवैध बिल्डिंगों पर सख्ती के नमूने लगातार दिखाई दा रहे हैं। अवैध रूप से बसी बस्तियों को और नियमों के दायरे से बाहर बनी इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई हो रही है। अब ऐसा ही एक नमूना पूर्वी दिल्ली में देखने को मिल सकता है।
पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद में अवैध तरीके से छह मंजिला इमारतें बनाई जा रही हैं। इसे लेकर नगर निगम शाहदरा उत्तर जोन के चेयरमैन पुनीत शर्मा और उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को इलाके का दौरा किया। दौरे में कई अवैध इमारतों की पहचान हुई। चेयरमैन पुनीत शर्मा ने साफ कहा कि इन इमारतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो भी लोग इस काम में शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी। इस दौरे के दौरान कई अवैध इमारतों की पहचान की गई।
इस दौरे में इलाके की साफ-सफाई की स्थिति भी देखी गई। कई जगहों पर नालों की सफाई करवाई गई और सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों की हवा भी निकाली गई, ताकि दोबारा वहां वाहन न खड़े हों। कुछ जगहों पर गंदगी नजर आई, जिस पर तुरंत सफाई के निर्देश दिए गए। इस पूरी कार्रवाई का मकसद इलाके को अवैध निर्माण और गंदगी से बचाना है, ताकि लोग सुरक्षित और साफ-सुथरे माहौल में रह सकें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
