दिल्ली

सावधान! दिल्ली में गर्मी ने किया हाल-बेहाल, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार; 9 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट

Heat Wave in Delhi: देश की राजधानी में भीषण गर्मी के कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में गर्मी ने हाल-बेहाल कर दिया है। अप्रैल महीने की शुरुआत में ही तापमान 40 के पार पहुंच गया है। नौ अप्रैल तक के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को डरा दिया है।

Image

दिल्ली में गर्मी का सितम

Delhi Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने गर्मी के प्रकोप को और बढ़ा दिया है। राजधानी दिल्ली के तीन प्रमुख मौसम केंद्र- 'सफदरजंग, रिज और अयाना नगर' में आज पहली बार हीटवेव की स्थिति दर्ज की गई है। यह इस सीजन की पहली हीटवेव मानी जा रही है।

9 अप्रैल तक के लिए हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, हीटवेव की स्थिति 9 अप्रैल तक बनी रह सकती है। इन इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया, जो हीटवेव की मानक परिभाषा को पूरा करता है।

उत्तर-पश्चिम भारत में कब कम होगी गर्मी?

विशेषज्ञों का मानना है कि इन गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है। दिन के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 10 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इससे दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

क्या है हीटवेव?

जब किसी इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बढ़ जाए, और वह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो, तब उस क्षेत्र में हीटवेव घोषित की जाती है।

लोगों के लिए सलाह

  • दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

दिल्लीवासियों को आने वाले कुछ दिनों तक सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की आवश्यकता है। दिल्ली का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article