दिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पद संभालने के 100 दिन बाद मिला घर, जानें क्या होगा CM का नया पता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार पद संभालने के 100 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद सरकारी आवास मिल गया है। PWD ने उनके भावी सरकारी निवास में रिपेयर और रिनोवेशन का काम शुरू कर दिया है। जानिए क्या होगा मुख्यमंत्री का नया पता -

Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को अपना पद भार संभाले 100 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला और 1998 के बाद पहली बार भाजपा सत्ता में लौटी। भाजपा ने पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन उन्हें अभी तक सरकारी बंगला नहीं मिला था, जिसके चलते वह अपने निजी आवास से ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारियां निभा रही थीं। अब उन्हें दिल्ली के सिविल लाइन्स में सरकारी बंगला अलॉट हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली के सिविल लाइन्स में राज निवास मार्प पर 1/8 और 2/8 नंबर बंगले अलॉट हुए हैं। इस तरह से अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नया पता मिल गया है। उनकी सरकार में मंत्री रविंद्र इंद्रराज को 3/8 नंबर बंगला अलॉटेड है और 4/8 नंबर का बंगला डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट को अलॉटेड है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी AB 17 मथुरा रोड जो पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बंगला था, अलॉट है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलॉटमेंट का लेटर जारी कर दिया या है और PWD ने वहां रिनोवेशन का काम भी शुरू कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि हम वहां कुछ रिपेयर और रिनोवेशन का काम कर रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री इस बंगले में शिफ्ट करेंगी।

Input - PTI

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article