जांच के बाद मेहमानों की एंट्री
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे अनुराधा शादी के पंडाल पहुंच गई थी। इसके बाद शादी के रस्म शुरू हुए। शुरुआत में अनुराधा उर्फ मैडम मिंज खुद में एंट्री पर मेहमानों के लिस्ट की जांच कर रही थी। वहीं, काला जठेड़ी उर्फ संदीप दिल्ली पुलिस के थर्ड बटालियन स्वाट कमांडो के घेरे में सवा दस बजे शादी के मंडप तक पहुंचा।
चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था
शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की जांच की व्यवस्था काफी चुस्त थी। शादी के पंडाल में पहली लेयर में गेस्ट के नाम की लिस्ट का उनके आधार कार्ड से मिलान के बाद अंदर जाने दिया जा रहा था। इसके बाद दूसरे लेयर में पुलिस के जवान मौजूद थे, जो पंडाल में जांच कर रहे थे। तीसरा लेयर मेटल डिटेक्टर की थी और चौथी लेयर में पुलिसकर्मी खुद शादी की फोटोग्राफी कर रहे थे। इधर पंडाल के आस-पास के मकानों की छत पर भी पुलिसकर्मी और स्नाइपर तैनात किए गए थे।
पुलिस की सुरक्षा में फेरे संपन्न
जानकारी के अनुसार, वरमाला और फेरे भी पुलिस की सिक्योरिटी में संपन्न हुए। पंडित ने फेरो के लिए 12 बजे के आसपास का मुहूर्त निकाला था, जो समय से पूरा हुआ। इस दौरान, किसी भी गैंगवार की आशंका से निपटने के लिए क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल, स्थानीय पुलिस और स्वाट कमांडो की टीम मौजूद थी। साथ ही करीब 250 पुलिसकर्मी वर्दी और सिविल ड्रेस में पंडाल के बाहर और तैनात थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
